लाइव न्यूज़ :

बिहार: ‘बाइसिकल गर्ल’ ज्योति कुमारी बनी नशा विरोधी कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:29 IST

Open in App

पटना, 16 जनवरी बिहार सरकार ने ‘बाइसिकल गर्ल’ के नाम से चर्चित ज्योति कुमारी को नशा विरोधी कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने पर ज्योति अपने घायल पिता को साइकिल पर बिठा कर हरियाणा के गुरुग्राम से 1,200 किलोमीटर दूर बिहार में दरभंगा पहुंचने पर सुर्खियों में आई थी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक दयानिधान पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शनिवार को बताया, ‘‘ राज्य सरकार ने वास्तविक जीवन की नायिका 15 वर्षीय ज्योति कुमारी को युवाओं में नशे की लत के खिलाफ अपने अभियान को धार देने के लिए चुना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास उस लड़की से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता, जिसने तमाम विपरीत परिस्थितियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय दिया। युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं और वह (ज्योति) उन्हें इस बुरी लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी।’’

अधिकारी ज्योति को कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने के लिए शुक्रवार को दरभंगा स्थित उनके गांव गये और 50 हजार रुपये का चेक भी दिया।

वर्ष 2018-2025 के दौरान राष्ट्रीय मादक पदार्थ की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना का ज्योति बिहार में प्रचार-प्रसार करेंगी।

पांडेय ने बताया, ‘‘वह राज्य के स्कूल और कॉलेजों जाएंगी और युवाओं को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूक करेंगी।’’

कुमारी ने इस भूमिका के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त की।

ज्योति पिछले साल मई में लॉकडाउन के दौरान हरियाणा से बिहार स्थित अपना गांव सात दिनों में पहुंची थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने इसके लिए ज्योति की सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं