लाइव न्यूज़ :

अधिकारी नहीं सुनते तो ‘बांस उठाइए और सिर पर दे मारिए’, गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल, सीएम नीतीश बोले-क्या पिटाई शब्द उचित है?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2021 20:02 IST

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है।केंद्रीय मंत्री की इस बात पर सभा में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

पटनाः केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य डेयरी विकास मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं।

गिरिराज सिंह ने काम नहीं करने वाले अधिकारियों की पिटाई कर देने का बयान दिया था। इसके बाद बवाल मच गया है। गिरिराज सिंह के बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या पिटाई शब्द कहीं से उचित है? मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिटाई शब्द को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा था कि अधिकारी अगर काम नहीं करें तो उसे बांस से मारें, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात उन्हीं से पूछिए कि क्या पिटाई का शब्द कहीं से न्यायोचित है? यह उन्हीं से पूछिए। दरअसल, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो दोनों हाथ से बांस उठाइये और उसकी पिटायी कर दीजिए. उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो. आपका अधिकार है? अगर आपके अधिकार का हनन होगा तो गिरिराज सिंह आपके साथ खडा रहेगा।

आपके कारण ही सांसद, विधायक, जिला परिषद है, न हम नाजायज कहेंगे, ना नाजायाज बर्दाश्त करेंगे. केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान पर सियासी बखेडा खडा हो गया। केंद्रीय मंत्री के बयान पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल दागा। इन सवालों पर सीएम ने कहा कि उन्हीं से पूछिए...पिटाई शब्द बोलना कहीं से न्यायोचित है? ये उचित शब्द है? ऐसे में यह उन्हीं से पूछिए।

भाजपा सासंद के बयान पर राजद ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पूछा कि बिहार में सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है? उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी कह रहे है कि बिहार में अराजकता फैली हुई है. अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते, मुख्यमंत्री कमजोर है, इसलिए बांस उठाकर जब मर्जी अधिकारियों को पीटो।

गलती उजागर करने वाले पत्रकारों पर नीतीश सरकार प्राथमिकी दर्ज करती है. लेकिन हिंसा फैलाने वालों मंत्रियों को पुरस्कृत करती है। उन्होंने नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमजोर है, इसलिए बांस उठाकर अपनी मर्जी से अधिकारियों को पीटने की बात गिरिराज कह रहे हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारपटनाबिहारनरेंद्र मोदीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं