लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का दिन दहाड़े अपहरण, फिरौती में मांगे गए एक करोड़ रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2020 14:37 IST

बिहार में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेगूसराय के एक सोने के व्यापारी के बेटे का अपहरण रविवार सुबह कर लिया गया. अपराधियों ने एक करोड़ की फिरौती की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी के 14 साल के बेटे का अपहरणबेगूसराय के गढहरा रेलवे हाई स्कूल में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए गया था व्यापारी का बेटा

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले के गढहरा ओपी क्षेत्र से एक सोने के व्यवसायी के पुत्र का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. वह रविवार सुबह गढहरा रेलवे हाई स्कूल में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए गया था. इसी क्रम में कार सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी मुकेश ठाकुर के पुत्र मोहित कुमार का अपरहण कर लिया है. 

मुकेश ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार एवं उनके पडोसी 21 वर्षीय रौशन ठाकुर सुबह छह बजे रेलवे इंटर कालेज के मैदान में खेलने जा रहे थे. अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर परिजनों से फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की है.

बताया जाता है कि बारो बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार मुकेश ठाकुर के लगभग 16 वर्षीय बेटा मोहित कुमार आज सुबह घर से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने निकला लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की. काफी खोजबीन के बाद उन्होंने मोहित के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी. 

बताया जा रहा है कि अपहृत मोहित के मोबाइल से ही बदमाशों ने परिजन को फोन कर एक करोड़ रुपये फिरौती के रूप में मांग की. एसपी अवकाश कुमार ने फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये बदमाशों की ओर से मांगे जाने की पुष्टि की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.

दिन दहाड़े हुए इस अपहरण से जहां क्षेत्र के लोगों व व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है. वहीं इस घटना के विरोध में बारो बाजार के व्यवसायियों ने सभी दुकानों को स्‍वर्स्‍फूत बंद कर दिया है. लोग अपहृत युवक की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं. अपराधियों ने दूसरे युवक 21 वर्षीय रौशन ठाकुर को सिमरिया केबिन के पास मारपीट कर मोबाइल छीनकर छोड़ दिया. 

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है

पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है. रास्‍ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई है. जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

इधर, अपहरण की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. यहां बता दें कि तीन दिन पहले भी इसी क्षेत्र में अपनी नानी के यहां आए दो साल का बच्चा गायब हो गया था. बाद में उसका शव मिला था. इसको लेकर लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इस घटना के बाद बारो बाजार के व्यवसाइयों में भारी आक्रोश है. 

लोगों का कहना है कि आये दिन अपराधी किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं और पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करती है. लोगों के बीच गुस्से को देखते हुए एसपी अवकाश कुमार ने आनन-फानन में विशेष टीम गठित कर दी है. एसपी ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली जा रही है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार