लाइव न्यूज़ :

बांका में मस्जिद के पास जोरदार धमाका, विस्फोट में जमींदोज हुआ मदरसा, कई लोगों के घायल होने की खबर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2021 16:29 IST

बिहार के बांका जिले में बांका टाउन थाना क्षेत्र के नवटोलिया में हादसा हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि पिछले दो महीने से मदरसा बंद था और आज सुबह 8 बजे के करीब तेज आवाज सुनाई दी.

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट इतनी भयावह थी की मदरसा का भवन देखते ही देखते ध्वस्त हो गया. दो महीने से मदरसा बंद है यदि यह खुला रहता तब कई लोगों की जाने चली जाती.विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

पटनाः बिहार के बांका जिले में बांका टाउन थाना क्षेत्र के नवटोलिया में आज सुबह करीब आठ बजे मस्जिद के पास हुए एक जोरदार विस्फोट में वहां स्थित मदरसा भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया.

विस्फोट ऐसी थी कि मदरसा जमींदोज हो गया. इस दौरान घटनास्थल पर चारों ओर अंधेरा छा गया. इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. लेकिन घायलों को इलाज के लिए कहां ले जाया गया है, यह भी पुलिस को पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि पिछले दो महीने से मदरसा बंद था और आज सुबह 8 बजे के करीब तेज आवाज सुनाई दी.

उन्हें लगा कि गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है. विस्फोट इतनी भयावह थी की मदरसा का भवन देखते ही देखते ध्वस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने दुश्मनी से मदरसा में बम रख दिया है. दो महीने से मदरसा बंद है यदि यह खुला रहता तब कई लोगों की जाने चली जाती.

हालांकि राहत की बात यह है कि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जाता है कि टाउन थाना पुलिस को जब तक घटना की सूचना मिली तथा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां कोई नहीं था. टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आखिर विस्फोट किसने किया और कैसे हुआ? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. बम विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भागलपुर से बुलाया जा रहा है.

टॅग्स :बिहारपटनाबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं