बिहार: अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से चुने गये नए विधानसभा अध्यक्ष, विजय कुमार सिन्हा ने हाथ पकड़कर सीट पर बैठाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2022 14:19 IST2022-08-26T14:18:03+5:302022-08-26T14:19:10+5:30

नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन लोकतंत्र की खूबसूरती को बताता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अध्यक्ष को भी विपक्ष का साथ मिला यह एक अच्छा संदेश है।

Bihar: Awadh Bihari Choudhary unanimously elected the new Speaker of the Assembly | बिहार: अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से चुने गये नए विधानसभा अध्यक्ष, विजय कुमार सिन्हा ने हाथ पकड़कर सीट पर बैठाया

अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से चुने गये नए बिहार विधानसभा अध्यक्ष

पटना: राजद नेता अवध बिहारी चौधरी शुक्रवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की परिपाटी के तहत उनका हाथ पकड़कर सीट पर बैठाया। वहीं, नए विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी। 

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन और उनके आसन ग्रहण करने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष सभी सदस्यों के होते हैं। वह केवल सत्ता पक्ष के नहीं होते विपक्ष का ख्याल रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन लोकतंत्र की खूबसूरती को बयां करता है। इस मामले में अध्यक्ष को भी विपक्ष का साथ मिला यह एक अच्छा मैसेज है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो बातें पीछे छूट गई, हम उसकी चर्चा नहीं करते हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा को बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। डॉ राजेंद्र प्रसाद जो देश के पहले राष्ट्रपति थे। उनकी धरती से आप आने वाले हैं, एसे में आपके ऊपर लोकतंत्र को बचाए रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद पर आसीन होने की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आप आसन पर बैठकर न्याय का काम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हित में बनी है। समाज के हर एक वर्ग की बात हम करते हैं, सबको साथ लेकर चलेंगे। जितनी समस्याओं का समाधान कर सकें, उतना करेंगे। बिहार को नए पायदान पर पहुंचाने का काम करेंगे। 

Web Title: Bihar: Awadh Bihari Choudhary unanimously elected the new Speaker of the Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे