लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से कहा ‘अपने तेवर विभाग में दिखाएं’, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 5, 2021 07:47 IST

भाजपा विधायक के एक सवाल के जवाब में जब प्रदेश के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आप मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर समझें..तो इसके बाद तुरंत बीच में टोकते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बोल पड़े तारकिशोर प्रसाद जी ये तेवर अपने विभाग के कर्मचारियों पर दिखाएं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सदस्य संजय सरावगी ने सभी नगर निगमों के प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर एक सवाल पूछा था।विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग को प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए प्रश्न के उत्तर में संक्षिप्त और प्रत्यक्ष उत्तर तैयार और प्रस्तुत करना चाहिए।

पटना: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन के एक सदस्य को प्रश्न के उत्तर के तथ्य की तुलना में उनके ‘तेवर’ पर ध्यान देने की सलाह पर कहा कि प्रसाद ‘‘अपने नगर विकास और आवास विभाग में अपना तेवर दिखाएं।’’

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ने प्रश्नकाल में प्रसाद को यह सुझाव दिया। वित्त, नगर विकास और वाणिज्यिक कर विभाग के प्रभारी व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने भाजपा सदस्य संजय सरावगी के सभी नगर निगमों के प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़े एक सूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

डिप्टी सीएम ने भाजपा विधायक के सवाल के जवाब में कहा कि मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर का समझें..

भाजपा सदस्य के सवाल का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने सरावगी से कहा, ‘‘मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर का समझें। बजट सत्र समाप्त होने दें। आपके साथ समीक्षा करके सभी कार्यों को यथा संभव समय पर करा देंगे।’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदन अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि वह उनके तेवर की सराहना करते हैं लेकिन ‘‘कृपया इस तेवर का उपयोग अपने विभाग में यह पूछने के लिए करें कि उसने प्रश्नों में से केवल 25 प्रतिशत के ऑनलाइन उत्तर क्यों प्रस्तुत किए हैं?’’

विजय कुमार सिन्हा ने अन्य प्रश्न उठाने से पहले कहा कि विभाग को प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए प्रश्न के उत्तर में संक्षिप्त और प्रत्यक्ष उत्तर तैयार और प्रस्तुत करना चाहिए। कृपया इसे भविष्य के लिए ध्यान में रखें। सिन्हा ने प्रश्नकाल की शुरुआत में बताया था कि नगर विकास विभाग से संबंधित चार प्रश्नों में से केवल एक प्रश्न का ऑनलाइन उत्तर उपलब्ध कराया गया है। दिलचस्प बात बिहार विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री तथा सवाल करने वाले विधायक सरावगी तीनों हीभारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नागरिकों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है-

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग सभी शहरी क्षेत्रों में लोगों को गृह जल संयोजन के माध्यम से नल का जल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निकायों में लक्षित 31 जनवरी तक कुल 15 लाख 85 हजार 400 घरों के के मुकाबले 10 लाख 26 हजार 777 घरों में गृह जल संयोजन का कार्य किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 65 प्रतिशत है।

विभाग के स्तर से क्रियान्वित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। समुचित अनुश्रवण के लिए प्रमंडल स्तर पर विभागीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ तकनीकी बाधाएं आई थी पर आगामी महीनों में क्रियान्वित योजनाओं में गति दिखेगी और निश्चित रूप से इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया