विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से पूछा-आप स्वस्थ हैं न?, राजद विधायक ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते कहा- समय पर दवा खाईए, प्रेम कुमार बोले-आप खाते हैं ना?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2026 15:42 IST2026-02-12T15:41:33+5:302026-02-12T15:42:25+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान माहौल कुछ गर्म हो गया।

bihar Assembly Speaker asked Bhai Virendra Are you healthy RJD MLA attacked CM Nitish and said take medicine on time Prem Kumar said you eat it right | विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से पूछा-आप स्वस्थ हैं न?, राजद विधायक ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते कहा- समय पर दवा खाईए, प्रेम कुमार बोले-आप खाते हैं ना?

file photo

Highlightsभाई वीरेंद्र भड़कते हुए कहा कि जनता के लिए भाई वीरेंद्र है...। रिपोर्ट में आर्सेनिक की मात्रा शून्य पाई गई है।आप भूल जाते हैं, समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा।

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र में तीखी नोक झोंक देखने को मिली। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए भाई वीरेंद्र से पूछा कि आप स्वस्थ हैं ना। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत हो गई। यह सब आर्सेनिक युक्त पानी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल थोड़ा तल्ख हो गया है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान माहौल कुछ गर्म हो गया।

स्थिति को संभालते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से हल्के अंदाज में पूछा कि आप स्वस्थ हैं न? आप पर आर्सेनिक का प्रभाव नहीं हैं ना। जनता की चिंता सरकार कर लेगी। उन्होंने कहा कि आप स्वस्थ रहिए जनता का चिंता सरकार करेगी तो भाई वीरेंद्र भड़कते हुए कहा कि जनता के लिए भाई वीरेंद्र है...।

वहीं इस दौरान भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि समय पर दवा खाईए तब भी विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से पूछा कि आप खाते हैं ना..। विधानसभा अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर सदन में कुछ देर के लिए हल्की मुस्कान और हलचल देखने को मिली।

हालांकि, विधायक ने दोहराया कि क्षेत्र में पानी की दोबारा जांच कराई जाए और यदि कहीं भी आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई हो। मामले को लेकर सदन में कुछ समय तक चर्चा जारी रही। इसपर जल संसाधन मंत्री संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 9 फरवरी 2026 को जांच कराई गई थी और रिपोर्ट में आर्सेनिक की मात्रा शून्य पाई गई है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाई वीरेंद्र ने जांच रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए और गलत जांच व गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए भाई वीरेंद्र के स्वेटर पर टिप्पणी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इतनी ठंड नहीं है, फिर इतना गर्म कपड़ा क्यों पहना है? इस पर भाई वीरेंद्र ने तंज भरे अंदाज में जवाब दिया कि “मुख्यमंत्री जी, आपने ही स्वेटर दिया है, इसलिए पहना है। आप भूल जाते हैं, समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा।

उनके इस जवाब पर सदन में कुछ देर के लिए हल्की हंसी और हलचल का माहौल बन गया। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पानी में आर्सेनिक की जांच कराई जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री का स्वेटर को लेकर सवाल इसलिए था क्योंकि मौसम अब उतना ठंडा नहीं है।

Web Title: bihar Assembly Speaker asked Bhai Virendra Are you healthy RJD MLA attacked CM Nitish and said take medicine on time Prem Kumar said you eat it right

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे