लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र शुरू, निगाहें खोजती रहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को, पूछने पर झल्लाईं मां राबड़ी देवी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 20:46 IST

सत्र के पहले दिन पत्रकारों ने तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछे तो उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी झल्ला उठीं.

Open in App

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र की शुरुआत आज से हुई और यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. इस बीच इंसेफेलाइटिस (एईएस) से मौतों व बिगड़ती कानून-व्‍यवस्‍था सहित कई बड़े मुद्दों पर विपक्ष पहले दिन से हंगामा पर उतर आया है. खास बात यह भी कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राजनीति से लापता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव मानसून सत्र के पहले दिन सदन में नहीं पहुंचे. 

वहीं, सत्र शुरू होने के पहले भाकपा- माले के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. उन्‍होंने इंसेफेलाइटिस से बच्‍चों की मौतों के लिए सरकार को जिम्‍मेदार बताते हुए राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्‍त करने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि मंगल पांडेय इंसेफेलाइटिस को लेकर बड़ी बैठक के दौरान बच्‍चों की मौतों के सवाल पर विमर्श से अधिक क्रिकेट का स्‍कोर जानने में उत्‍सुक थे.

उधर, इंसेफेलाइटिस की स्थिति पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान केंद्रीय स्‍वासथ्‍य राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे सो रहे थे. इस दौरान सत्र में भाग लेने के लिए बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल व राजद की नेता राबड़ी देवी सदन पहुंची थी. उनके साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे. लेकिन सबकी निगाहें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को ढूंढ रही थी.

सत्र के पहले दिन पत्रकारों ने तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछे तो उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी झल्ला उठीं. मीडिया ने जब राबड़ी देवी से पूछा कि मैडम तेजस्वी कहां हैं'. तो इस सवाल पर राबड़ी देवी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने मीडिया के लोगों को कहा कि तेजस्वी आपके ही घर में हैं. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि 'तेजस्वी जी' जल्द ही आयेंगे. वह किसी काम में व्यस्त हैं. वह बेकार नहीं बैठे हैं. वहीं, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज तेजस्वी आयेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन, वह मॉनसून सत्र में जरूर शामिल होंगे.

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव सदन में नहीं दिखे. तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आते हैं या नहीं, सबकी नजरें उन पर टिकीं हैं. यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव कहां गये हैं? किसी को पता नहीं है. सोशल मीडिया पर भी वह फिलहाल सक्रिय नहीं हैं. वैसे, करीब महीने भर से 'गायब' नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इसमें शामिल होने की भी उम्मीद है.

इस सत्र के लिए विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार तो है, लेकिन तेजस्वी के महीने भर से 'लापता' रहने का मुद्दा विपक्ष की धार को कमजोर करने के लिए काफी है. यहां उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद जिस तरह से तेजस्वी यादव ने मैदान छोड़ दिया, इससे बिहार विधानमंडल में सबसे बड़ा दल बचाव की मुद्रा में है. आलम यह है कि उनके नेता कहां हैं? पार्टी इस बात का जवाब भी दे पाने में सक्षम नहीं है. हालांकि उनके इस सत्र में शामिल होने की उम्मीद है, बावजूद इसकेयह मुद्दा विपक्षी दल को बचाव की मुद्रा अपनाने के लिए मजबूर कर सकती है.

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवराबड़ी देवीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया