बिहार विधानसभा चुनावः तेजस्वी यादव नहीं बनेंगे सीएम?, एनडीए को 228 सीट, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बोले-इस जन्म में मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2025 14:36 IST2025-08-07T14:35:30+5:302025-08-07T14:36:30+5:30

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं, अगला जन्म आ जाए तब शायद बन पाएं।

Bihar Assembly ElectionsTejaswi Yadav not become CM NDA gets 228 seats Bahubali former MLA Anant Singh said not going become CM in this birth | बिहार विधानसभा चुनावः तेजस्वी यादव नहीं बनेंगे सीएम?, एनडीए को 228 सीट, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बोले-इस जन्म में मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं

file photo

Highlightsनीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री न कभी हुआ है, न आगे होगा। माता-पिता के सहयोग से लाखों युवाओं को नौकरी दिलवाई है? नीतीश कुमार ही 2025 चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटनाः बिहार में मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार में 228 सीटें मिलेंगी, जबकि विपक्ष महज 15 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ टिकट दिया जाए, तो वे उनकी जमानत जब्त करवा देंगे। नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री न कभी हुआ है, न आगे होगा। वहीं तेजस्वी को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं, अगला जन्म आ जाए तब शायद बन पाएं।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा कि क्या उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग से लाखों युवाओं को नौकरी दिलवाई है? उन्होंने कहा कि वे आज मोकामा में जनता से मिलने जा रहे हैं, जनता ही मेरी असली मालिक है। अनंत सिंह ने कहा है कि जदयू तेजस्वी यादव के खिलाफ अगर उन्हें उतारती है तो नेता प्रतिपक्ष की जमानत जब्त करा देंगे।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ही 2025 चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कौन वोट देगा, जो नीतीश कुमार से टक्कर ले रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा कि लालू यादव को 15 गो सीट लाने में दम फूल जाएगा। राजद को 15 से 16 सीट मिलेगी। अनंत सिंह ने कहा कि अगर 10 साल तक और बिहार में नीतीश सरकार रही तो वो नीतीश कुमार को सोना से तोलवाएंगे।

अनंत सिंह से जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आना चाहिए, कुल अनपढ़- अनपढ़ आ रहा है, वो तो विद्वान है, पढ़ा लिखा है। वहीं तेजस्वी यादव को सातवीं फेल बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की यही खूबी है कि वो लालू यादव के बेटे हैं।

बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को कल बड़ी राहत मिली। पटना हाईकोर्ट ने उन्हें पंचमहला थाना कांड संख्या 5/2025 (जिसे सोनू-मोनू केस कहा जा रहा है) में जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद अनंत सिंह जेल से रिहा हो गए। फिलहाल यही एकमात्र मामला था, जिसके चलते वे जेल में बंद थे।

अनंत सिंह बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और उन्हें बाहुबली नेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि वर्तमान में वे विधायक नहीं हैं, लेकिन मोकामा उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वर्तमान में बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अनंत सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में नीलम देवी ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

Web Title: Bihar Assembly ElectionsTejaswi Yadav not become CM NDA gets 228 seats Bahubali former MLA Anant Singh said not going become CM in this birth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे