लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: तीन वामपंथी दलों ने जीतीं 13 सीट, तीन पर आगे

By भाषा | Updated: November 11, 2020 00:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात साढ़े नौ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में तीन वामपंथी दल 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और तीन अन्य पर आगे चल रहे हैं।

राजद के साथ गठबंधन के तहत तेजस्वी यादव ने वाम दलों को 29 सीट दी थीं।

पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बावजूद माकपा को चार, भाकपा को छह भाकपा-माले (मुक्ति) को 19 सीट दी गई थीं।

इससे पहले भाकपा ने 2010 में केवल एक और भाकपा-माले (मुक्ति) ने 2015 में तीन सीट जीती थीं।

मंगलवार की रात 11 बजकर 50 मिनट पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वाम दलों ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी और तीन अन्य सीटों पर आगे चल रहे थे।

भाकपा-माले (मुक्ति) ने नौ, माकपा ने दो और भाकपा ने दो सीटों पर विजय हासिल कर ली थी।

इन नतीजों से उत्साहित माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि वाम दलों को खारिज करना गलत साबित हुआ। अगर वामपंथी पार्टियों को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए और सीटें मिलतीं तो वे इससे भी ज्यादा सीटें जीतते।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट 80 फीसदी है। अगर हमें और सीटें मिलतीं तो हम इससे भी ज्यादा सीटें जीतते। राजद और कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन सामाजिक और आर्थिक न्याय पर आधारित है। एक के बिना दूसरे की कल्पना नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह