लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के रूझानों में राजग को बहुमत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:05 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 130 सीटों पर आगे चल रही है और दो सीटों पर उसे जीत हासिल हुई है।

मतगणना के अनुसार भाजपा गठबंधन में अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

मतगणना के रूझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ राजग बहुमत के आंकड़े को हासिल करता दिख रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मतगणना के रूझानों में भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है और उसे एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जबकि उसकी सहयोगी जदयू 46 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत मिली है। मतगणना में हम पार्टी तीन सीट और वीआईपी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 64 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर उसे जीत हासिल हुई है। कांग्रेस 18 सीट, माकपा 3 सीट, भाकपा-माले 12 सीट, भाकपा 3 सीटों पर पर आगे चल रही है ।

बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 4 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।

राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। लोजपा ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के मुकाबले अपना उम्मीदवार खड़ा किया था।

भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना लम्बा खींच सकता है।

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पर 10340 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 24123 मतों से बढ़त बनाये हुई हैं । भाजपा के नीतीश मिश्रा 20142 मतों से आगे चल रहे हैं ।

वीआईवी पार्टी के मुकेश सहनी 3402 मतों से आगे चल रहे हैं । मोकामा से राजद के अनंत सिंह 21 हजार मतों से आगे चल रहे हैं ।

बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के लव सिन्हा से 12363 मतों से आगे चल रहे हैं । परसा सीट से चंद्रिका राय 13710 मतों से पीछे चल रहे हैं । वीआईपी पार्टी के नेता हम पार्टी के जीतन राम मांझी मतों 9217 से आगे चल रहे हैं ।

धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 22181 मतों से आगे चल रही हैं जबकि दीनारा से लोक जनशक्ति के राजेंद्र सिंह 1843 मतों से आगे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया