लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के रूझानों में राजग को बहुमत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:17 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 130 सीटों पर आगे चल रहा है और दो सीटों पर उसे जीत हासिल हुई है।

भाजपा गठबंधन में अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

मतगणना के रझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ राजग बहुमत के आंकड़े को हासिल करता दिख रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मतगणना के रूझानों में भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है और उसे एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जबकि उसकी सहयोगी जदयू 46 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत मिली है। मतगणना में हम पार्टी तीन सीटों पर और वीआईपी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 64 सीटों पर आगे चल रहा है और एक सीट पर उसे जीत हासिल हुई है। कांग्रेस 18 सीट, माकपा 3 सीट, भाकपा-माले 12 सीट, भाकपा 3 सीटों पर पर आगे चल रही है ।

बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।

राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। लोजपा ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के मुकाबले अपना उम्मीदवार खड़ा किया था।

भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना लम्बा खींच सकता है।

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पर 10340 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 24123 मतों से बढ़त बनाये हुई हैं । भाजपा के नीतीश मिश्रा 20142 मतों से आगे चल रहे हैं ।

वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी 3402 मतों से आगे चल रहे हैं । मोकामा से राजद के अनंत सिंह 21 हजार मतों से आगे चल रहे हैं ।

बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के लव सिन्हा से 12363 मतों से आगे चल रहे हैं । परसा सीट से चंद्रिका राय 13710 मतों से पीछे चल रहे हैं । हम पार्टी के जीतन राम मांझी 9217 मतों से आगे चल रहे हैं ।

धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 22181 मतों से आगे चल रही हैं जबकि दिनारा से लोक जनशक्ति के राजेंद्र सिंह 1843 मतों से आगे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं