लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव : कांटे के मुकाबले में राजग, महागठबंधन से आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:48 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग अब तक 10 सीटें जीत चुका है और 113 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दलों की विपक्षी महागठबंधन नौ सीटें जीत चुका है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना धीमी रफ्तार से चल रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में कुल 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और दोपहर दो बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी थी।

फिलहाल रुझान में राजग 123 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से एक सीट अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है।

बहरहाल, कई सीटें ऐसी हैं जहां बढ़त का अंतर 1,000 मतों से कम है, ऐसे में परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को छह सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीटों और वीआईपी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है।

रुझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 40, हम तीन और वीआईपी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में छह सीटें गई हैं और वह 69 पर बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। माकपा ने एक सीट जीती है और दो पर बढ़त बनाये हुए है। भाकपा तीन सीटों और भाकपा माले 12 सीटों पर आगे चल रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएमआईएम एक सीट जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रुझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 24 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव और हसनपुर से तेज प्रताप यादव बढ़त बनाये हुए हैं। हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी भी इमामगंज से आगे चल रहे हैं जबकि वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी समीरी बख्तियारपुर से आगे चल रहे हैं।

नंद किशोर यादव, ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद नारायण झा सहित बिहार सरकार के कई मंत्री बढ़त बनाये हुए हैं जबकि सुरेश शर्मा और शैलेश कुमार पीछे चल रहे हैं। पूर्व सांसद एवं जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव मधेपुरा से पीछे चल रहे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा बांकीपुर पर भाजपा के नितिन नवीन से पीछे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह