बिहार विधानसभा चुनावः केवल मुख्यमंत्री का ख्वाब देखते रहेंगे, सपना देखना कोई बुरी बात नहीं?, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, देखें वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2025 17:37 IST2025-02-21T17:34:13+5:302025-02-21T17:37:23+5:30
Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, तो ललन सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए और सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए।

file photo
Bihar Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बस ख्वाब देखते रहें, लेकिन मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं। दरअसल, पत्रकारों ने ललन सिंह से पूछा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, तो ललन सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए और सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। लेकिन सुबह उठने के बाद हकीकत क्या होगी, यह आपको खुद ही पता चल जाएगा।
सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह तक पता नहीं कि अपराध क्या होता है? सिर्फ आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जी, जरा अपने पिता के समय को याद कर लीजिए।
तब क्या होता था, अपहरण के पैसे कहां जाते थे, यह भी याद कर लीजिए। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन हकीकत यही है कि आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। आपको पहले ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर लेना चाहिए। वहीं, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी बात पर आपत्ति हो सकती है।
उन्हें लगता है कि सिर्फ उनके परिवार की महिलाएं ही शासन कर सकती हैं, आम महिलाएं नहीं। वहीं राहुल गांधी द्वारा मायावती के इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव न लड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह तो राहुल गांधी और मायावती ही बेहतर बता सकते हैं। इससे भाजपा को फायदा होगा या नहीं, यह मायावती ही जवाब देंगी।
तेजस्वी यादव द्वारा 'प्रगति यात्रा' को 'दुर्गति यात्रा' कहे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने कभी कोई काम नहीं किया, इसलिए उन्हें प्रगति का मतलब ही नहीं पता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर जिले में जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा कर रहे हैं। यही असली प्रगति यात्रा है।