लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 8 अक्टूबर को प्रत्याशी घोषित करेंगे तेजप्रताप यादव, महुआ से चुनाव लड़ेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2025 16:12 IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया था कि राज्य में चुनाव दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप ने साफ किया कि पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है।लोग मेट्रो में जाने से पहले ही घबराएंगे, कोई उसमें बैठना नहीं चाहेगा।तेज प्रताप ने पहले भी ऐलान किया है कि वो महुआ से चुनाव लड़ेंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद सभी सियासी दलों के द्वारा अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी बीच जनशक्ति जनता दल (जजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने आगामी चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव तो होना ही है और हम अपने जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस लड़ाई का सामना करेंगे। लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। तेज प्रताप ने साफ किया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेगी। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने पटना मेट्रो के उद्घाटन पर भी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई। अब सोचिए कैसा मेट्रो होगा? लोग मेट्रो में जाने से पहले ही घबराएंगे, कोई उसमें बैठना नहीं चाहेगा।

बता दें कि पार्टी परिवार से निकाले जाने के बाद से ही तेज प्रताप यादव सक्रिय हैं। तेज प्रताप ने पहले टीम तेजप्रताप बनाई और कई जिलों में घूमे जिसके बाद उन्होंने 6 दलों से गठबंधन किया और जनशक्ति जनता दल पार्टी का गठन किया। तेज प्रताप ने पहले भी ऐलान किया है कि वो महुआ से चुनाव लड़ेंगे।

तेज प्रताप के चुनावी दांव कहीं ना कहीं राजद और तेजस्वी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। अब उनके इस कदम को बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में सियासत के जानकारों के मुताबिक, तेज प्रताप का यह बयान स्पष्ट करता है कि जनशक्ति जनता दल राजनीतिक मुद्दों और विकास कार्यों दोनों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया था कि राज्य में चुनाव दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

महागठबंधन के घटक दल लगातार सीट शेयरिंग को लेकर बैठक कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक महागठबंधन कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा है। वहीं एनडीए का सीट शेयरिंग लगभग फाइनल माना जा रहा है। जल्द ही ऐलान हो सकता है। जनसुराज भी उम्मीदवारों की पहली सूची 9 अगस्त को जारी करेगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं