बिहार विधानसभा चुनावः नीतीश कुमार को 2 बार सीएम मैंने बनवाया?, तेजस्वी यादव बोले-लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2025 17:32 IST2025-03-05T17:31:14+5:302025-03-05T17:32:11+5:30

Bihar Assembly Elections: लालू यादव के बारे में भूल जाइए, लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए हैं। वह मैं ही था जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) को दो बार सीएम बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

Bihar Assembly Elections I made Nitish Kumar CM twice Tejashwi Yadav said Lalu ji made many Prime Ministers watch video | बिहार विधानसभा चुनावः नीतीश कुमार को 2 बार सीएम मैंने बनवाया?, तेजस्वी यादव बोले-लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए, देखें वीडियो

photo-ani

Highlightsपहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए थे। नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया।भूल जाइए कि नीतीश कुमार क्या कहते हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कल नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। भूल जाइए कि नीतीश कुमार क्या कहते हैं। लेकिन नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि उनसे पहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए थे। लालू यादव के बारे में भूल जाइए, लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए हैं। वह मैं ही था जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) को दो बार सीएम बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

राज्य में सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ एक थका हुआ मुख्यमंत्री है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि 2005 में सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी दयनीय थी कि लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। खराब सड़कों के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया था।

कुमार ने अपनी टिप्पणी पर हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग बच्चे हैं। क्या आपको पता है कि उस समय क्या स्थिति थी? बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘वह भी बच्चे हैं।’’ उन्होंने प्रेस दीर्घा की ओर अंगुली से इशारा करते कहा, ‘‘पत्रकारों से पूछिए कि उस समय हालात कितनी खराब थी।’’

मुख्यमंत्री ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘चुनाव के बाद, हम वापस आएंगे और वे कहीं के नहीं रहेंगे। वे भाग गए हैं क्योंकि उन्हें न तो कुछ पता है और न ही कुछ समझ है।’’ तेजस्वी यादव और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच नीतीश कुमार सरकार के कामकाज को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।

Web Title: Bihar Assembly Elections I made Nitish Kumar CM twice Tejashwi Yadav said Lalu ji made many Prime Ministers watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे