लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: 55 मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी, व्यापक स्तर पर किए गए प्रबंध

By भाषा | Updated: November 8, 2020 18:38 IST

Open in App

पटना, आठ नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव की 10 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने सीसीटीवी से निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी हैं। 10 नवंबर को वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में बनाए गए कुल 55 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि ईवीएम तथा मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्यभर में केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएएफपी) की कुल 19 कंपनी तथा मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 59 कंपनी तैनात की गयी हैं।

सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब सौ जवान होते हैं ।

उन्होंने कहा कि 55 मतगणना केंद्रों के भीतरी हिस्से में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है, जबकि बिहार सैन्य पुलिस बल को मध्य पंक्ति की सुरक्षा में लगाया गया है तथा जिला सशस्त्र पुलिस बाहरी पंक्ति में तैनात है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में संपन्न हुए मतदान में वोटों की गिनती के लिए राज्य के सभी 38 जिलों के कुल 55 मतदान केंद्र और 414 हॉल बनाए गए हैं।

बिहार के चार जिलों-पूर्वी चंपारण (12 विधानसभा क्षेत्र), गया (10 निर्वाचन क्षेत्र), सीवान (आठ निर्वाचन क्षेत्र) और बेगूसराय (सात) में सबसे अधिक तीन-तीन मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

बाकी जिलों में एक या दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश की राजधानी पटना में, जहां सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए एएन कॉलेज में केवल एक मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है जहां मतगणना के लिए 30 काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर जिला जहां 11 निर्वाचन क्षेत्र हैं, में भी वोटों की गिनती के लिए एक ही मतगणना केंद्र बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का स्क्रीन जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नियमित रूप से उनकी निगरानी की जा रही है।

डाक के जरिए डाले गए मतों की पहले गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी ।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था ।

तीसरे और अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव