लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2024 15:58 IST

Bihar Assembly Elections 2025: सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा अयोध्या जाकर सरयू नदी में स्नान करने के बाद मुरेठा को खोलकर रामलला के चरणों में समर्पित कर दिए जाने पर आज बिहार भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिला कार्यकर्ताओं ने पहले सम्राट चौधरी की आरती उतारी फिर उनका स्वागत किया। इस दौरान एक बार फिर सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं। भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि विशेष तौर पर धन्यवाद आप लोगों ने सहयोग किया, आशीर्वाद दिया। बिहार के उन्नति के लिए बिहार में डबल इंजन की सरकार को चलाना और भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार की अहम भूमिका स्थापित करना है।

आप सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा, आज 75 फीसदी सीट हम लोगों ने जीता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार मजबूती से चलेगी, अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है भारत के साथ बिहार को भी आगे बढ़ने पर काम हो रहा है।

बिहार की जनता के अधूरे सपने को पूरा करना है। वहीं बिहार में लगातार गिर रहे पुल के मामले में सम्राट चौधरी ने कहा कि पुल गिरने के मामले पर नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है, मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत काम करने का निर्देश दिया है।

पुल मामले में जो पदाधिकारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। राजद के इस आरोप पर कि सम्राट ने समय से पहले पगड़ी हटा दी है, इसपर सम्राट चौधरी ने कहा हारे हुए लोग इस तरह की बात करते हैं। मैं चुनाव से पहले ही 28 जनवरी को यह बात कह दी थी कि पगड़ी को रामलला के चरणों में समर्पित करुंगा।

टॅग्स :Bihar BJPपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया