Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत
By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2024 15:58 IST2024-07-04T15:57:04+5:302024-07-04T15:58:44+5:30
Bihar Assembly Elections 2025: सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया।

file photo
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा अयोध्या जाकर सरयू नदी में स्नान करने के बाद मुरेठा को खोलकर रामलला के चरणों में समर्पित कर दिए जाने पर आज बिहार भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिला कार्यकर्ताओं ने पहले सम्राट चौधरी की आरती उतारी फिर उनका स्वागत किया। इस दौरान एक बार फिर सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया।
जय जय श्रीराम #Ayodhya_dham_mein_Samratpic.twitter.com/kmUT9FOIaL
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 3, 2024
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं। भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि विशेष तौर पर धन्यवाद आप लोगों ने सहयोग किया, आशीर्वाद दिया। बिहार के उन्नति के लिए बिहार में डबल इंजन की सरकार को चलाना और भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार की अहम भूमिका स्थापित करना है।
बड़े बे-आबरू होकर,
— Sunny Kumar (@SunnyKumarINC) July 3, 2024
तेरे माथे से उतरे हम! #मुरेठा#SamratChoudharypic.twitter.com/dG59w74K0v
आप सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा, आज 75 फीसदी सीट हम लोगों ने जीता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार मजबूती से चलेगी, अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है भारत के साथ बिहार को भी आगे बढ़ने पर काम हो रहा है।
देखें वीडियो, सम्राट चौधरी खूब बरसे राजद पर, पुल गिरने को लेकर भी बोले, होगी कार्रवाई !#SamratChoudhary#BJP#TejashwiYadav#Bihar#BiharNews#बिहार_न्यूज़#बिहार#LiveCitiespic.twitter.com/CvJd9qeeJs
— Live Cities (@Live_Cities) July 4, 2024
बिहार की जनता के अधूरे सपने को पूरा करना है। वहीं बिहार में लगातार गिर रहे पुल के मामले में सम्राट चौधरी ने कहा कि पुल गिरने के मामले पर नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है, मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत काम करने का निर्देश दिया है।
पुल मामले में जो पदाधिकारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। राजद के इस आरोप पर कि सम्राट ने समय से पहले पगड़ी हटा दी है, इसपर सम्राट चौधरी ने कहा हारे हुए लोग इस तरह की बात करते हैं। मैं चुनाव से पहले ही 28 जनवरी को यह बात कह दी थी कि पगड़ी को रामलला के चरणों में समर्पित करुंगा।