लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज़ हुसैन भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं, जानिए मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2020 14:46 IST

भाजपा में सबसे चौंकाने वाली सूची आई है। छपरा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और पार्टी के प्रवक्ता और मुस्लिम चेहरा सैयद शाहनवाज़ हुसैन का नाम नहीं। वह सूची से गायब हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के टिकट पर दो बार सांसद बने रामकृपाल यादव का नाम है तो पहली बार राज्य सभा गए विवेक ठाकुर भी इस सूची में हैं।बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी पहली बाद 1996 में चुनाव जीते थे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव चरम पर है। एनडीए और महागठबंधन सहित सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस बार निर्वाचन आयोग ने कोरोना को देखते हुए प्रचारकों की सूची कम कर दी है। भाजपा ने पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है।

भाजपा में सबसे चौंकाने वाली सूची आई है। छपरा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और पार्टी के प्रवक्ता और मुस्लिम चेहरा सैयद शाहनवाज़ हुसैन का नाम नहीं। वह सूची से गायब हो गए हैं। भाजपा का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अधिक मांग होने के कारण इनका नाम शामिल नहीं किया गया। 

भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद बने रामकृपाल यादव का नाम

भले ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष कुछ कहे लेकिन सूची में इन दोनों का न होना बिहार भाजपा को कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब रूडी या शहनवाज जैसे नेता, स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनावों में नहीं दिखेंगे। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल से आए और भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद बने रामकृपाल यादव का नाम है तो पहली बार राज्य सभा गए विवेक ठाकुर भी इस सूची में हैं।

बता दें बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी पहली बाद 1996 में चुनाव जीते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन अटल सरकार में कई बड़े पद पर रहे।

शाहनवाज़ हुसैन को भाजपा भागलपुर से विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती थी...

शाहनवाज़ हुसैन को भाजपा भागलपुर से विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती थी, लेकिन उन्होंने बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई। लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। भाजपा सूची में औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह और आरा से सांसद और  केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह का नाम हैं। 

बिहार भाजपा के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं होने की खबरें हैं। स्पष्ट हो कि यह एक सूची है। स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव के चरण व कार्यक्रम के हिसाब से अपडेट होती है। ऐसे में बिना जाने-समझे ऐसी भ्रामक खबरों से बचना चाहिए।

भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची

बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के लिये भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा द्वारा रविवार को जारी इस सूची में मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आर.के. सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।

भाजपा की इस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राम कृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं बाबू लाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, सुशील सिंह एवं छेदी पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान, सम्राट चौधरी एवं विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद जनक चमार तथा निवेदिता सिंह के नाम भी शामिल हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग