लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: सोशल मीडिया पर प्रचार, 'बिहार में का बा' और ‘बिहार में ई बा’ के बाद अब कांग्रेस ने जारी किया का-किये-हो’ का म्यूजिक वीडियो 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2020 18:56 IST

बिहार विधानसभाः सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘बिहार में का बा’ और ‘बिहार में ई बा’ के वीडियो वॉर में अब बीच कांग्रेस भी कूद गई है. कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया ‘का-किये-हो’ का अपनी म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है. कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया पर एनडीए सरकार के खिलाफ ‘का-किये-हो’ अभियान की शुरुआत की.

Open in App
ठळक मुद्दे'बिहार में का बा' से विपक्ष ने नीतीश सरकार से सवाल किये थे तो इसके जवाब भाजपा ने ‘बिहार में ई बा’ वीडियो जारी कर दिया था. कांग्रेस पार्टी और अन्य यूजर्स बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 15 साल की सत्ता में आपने क्या किया है? बिहार चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को अपने प्रचार का एक माध्यम बनाया हुआ है.

पटनाः बिहार में कोरोना काल में हो रहे विधानसभा के चुनाव में राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया को अपनी बात रखने का प्रमुख हथियार बना लिया है. 'बिहार में का बा' और ‘बिहार में ई बा’ इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा ये मुद्दा ट्रेंड कर रहा है.

सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘बिहार में का बा’ और ‘बिहार में ई बा’ के वीडियो वॉर में अब बीच कांग्रेस भी कूद गई है. कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया ‘का-किये-हो’ का अपनी म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है. कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया पर एनडीए सरकार के खिलाफ ‘का-किये-हो’ अभियान की शुरुआत की.

बिहार में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर 'बिहार में का बा' से विपक्ष ने नीतीश सरकार से सवाल किये थे तो इसके जवाब भाजपा ने ‘बिहार में ई बा’ वीडियो जारी कर दिया था. अब कांग्रेस ने इसी अंदाज में गाने के जरिए एनडीए सरकार से गंभीर सवाल पूछे हैं. बता दें कि इस सॉन्ग में घर लौट रहे प्रवासियों, कोरोना के बढते मामले पर सरकार से सवाल पूछा है. इसके जरिए कांग्रेस पार्टी और अन्य यूजर्स बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 15 साल की सत्ता में आपने क्या किया है?

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए हैं. इसमें नीतीश कुमार पर तंज कसा गया है और सवाल पूछा गया है कि सिवाए झूठ और विनाश के बिहार को का दिये हो. एक ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है, 'बिहार से करके झूठे वादे, हर बार बिहार के साथ दगा किये हो. इस बार बिहार दगेबाजी पर नहीं करेगा विश्वास, बिहार पूछ रहा है- सिवाए झूठ और विनाश के, बिहार को का दिये हो?

'कांग्रेस की तरफ से नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की 15 साल की तमाम योजनाओं के बारे में सवाल पूछा गया है. चाहे व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हो या पाइप से पेयजल पहुंचाने की सात निश्चय के अंतर्गत आने वाली योजना हो. कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे को भी उठाया है.

पार्टी ने कहा है कि नीतीश और सुशील मोदी की सरकार ने किसानों की आमदनी जीरो कर दी है. कानून-व्यवस्था से लेकर बढते भ्रष्टाचार, अफसरशाही, महिलाओं के खिलाफ अपराध, पलायन, बेरोजगारी और शिक्षा सहित सभी मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि इसका जवाब जदयू और भाजपा कैसे देती है?

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को अपने प्रचार का एक माध्यम बनाया हुआ है. कोरोना काल में हो रहे चुनाव में राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रही हैं. ऐसे में बिहार में सोशल मीडिया पर छिडे़ वॉर में कांग्रेस ज्यादा आक्रामक दिखायी दे रही है. कांग्रेस फोटो और वीडियो के माध्यम से सरकार पर लगातार निशाना साध रही है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीराहुल गांधीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी