लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: संजय राउत बोले-राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए, उनसे सबसे सुपर तेजस्वी यादव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2020 19:42 IST

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी की वैचारिक प्रतिबद्धताएं पूरा देश जानता है, उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मुद्दे पर भी चुनाव हो सकता है और बीजेपी और नीतीश जी दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले। संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।राउत ने कहा कि बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव की ओर सभी की निगाहें हैं।

पुणेः शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बिहार में एनडीए को जोरदार टक्कर दे रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार को मुसीबत में डाल दिए हैं। 

सांसद राउत ने कहा कि मैं उस लड़के (तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी की वैचारिक प्रतिबद्धताएं पूरा देश जानता है, उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के बाद जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मुद्दे पर भी चुनाव हो सकता है और बीजेपी और नीतीश जी दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। 'पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राउत ने कहा कि बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव की ओर सभी की निगाहें हैं।

तेजस्वी का हवाला देते हुए शिवसेना नेता ने कहा, '' वहां एक युवा नेता हैं जिसके पास कोई मदद नहीं हैं और सीबीआई एवं ईडी जैसी जांच एजेंसियां उन्हें भयभीत कर रही हैं। वह केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं।'' उन्होंने कहा, '' इसलिए, अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।'' 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020संजय राउतशिव सेनाउद्धव ठाकरेतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवकांग्रेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं