लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: लालू यादव के लाल तेज प्रताप के पास तीन करोड़, 5 मुकदमे दर्ज, बीएमडब्लू और 15 लाख की बाइक के मालिक

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 18:28 IST

बिहार विधानसभा चुनावः बिहार बोर्ड पटना से वर्ष 2010 में इंटर पास कर चुके राजद नेता तेज प्रताप यादव के पास 1 करोड़ 60 लाख 40 हजार 741 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है. तेजप्रताप भले ही महागठबंधन की सरकार में 18 महीन स्वास्थ्य मंत्री रहे. लेकिन 2015 के बाद उनके संपत्ति में 83 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्दे2015 में उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपए थी, लेकिन 2020 में अब उनकी संपत्ति 2 करोड 83 लाख रुपए हो गई है.एफडी, शेयर एवं अनसिक्योर्ड लोन के रूप में कुल 72 लाख 97 हजार 428 रुपये हैं. नकद 1 लाख 25 हजार रुपये उनके पास है.29 लाख 43 हजार 97 रुपये मूल्य की बीएमडब्लू कार एवं 15 लाख 46 हजार मूल्य की सीबीआर बाइक उनके पास है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर से नामांकन दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव ने संपत्ति की घोषणा की है. तेजप्रताप यादव ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसके अनुसार वह करीब 3 करोड रुपए के मालिक हैं.

इसके साथ ही उनके उपर 5 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं. बिहार बोर्ड पटना से वर्ष 2010 में इंटर पास कर चुके राजद नेता तेज प्रताप यादव के पास 1 करोड़ 60 लाख 40 हजार 741 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है. तेजप्रताप भले ही महागठबंधन की सरकार में 18 महीन स्वास्थ्य मंत्री रहे. लेकिन 2015 के बाद उनके संपत्ति में 83 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

2015 में उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपए थी, लेकिन 2020 में अब उनकी संपत्ति 2 करोड 83 लाख रुपए हो गई है. तेज प्रताप के बैंक खाते, एफडी, शेयर एवं अनसिक्योर्ड लोन के रूप में कुल 72 लाख 97 हजार 428 रुपये हैं. नकद 1 लाख 25 हजार रुपये उनके पास है.

29 लाख 43 हजार 97 रुपये मूल्य की बीएमडब्लू कार एवं 15 लाख 46 हजार मूल्य की सीबीआर बाइक उनके पास है. 4 लाख 26 हजार 3 सौ रुपये की सौ ग्राम सोने के आभूषण उनके पास है. इतना ही नहीं, तेजप्रताप 85 हजार मूल्य के लैपटॉप एवं डेस्कटॉप भी है. तेज प्रताप सोशल वर्क करते हैं. पत्नी ऐश्वर्या राय से वर्ष 2018 में पटना के फैमिली कोर्ट में डायवोर्स के लिए याचिका दाखिल किये हुए हैं.

तेजप्रताप यादव पर 2015 में सिर्फ केस दर्ज था. वही, 2020 में उनके उपर पांच केस दर्ज है. एक केस डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, पिडेमिक डिसीज के वॉयलेशन, आर्म्स एक्ट एक तालाक समेत पांच केस दर्ज है. पत्नी ऐश्वर्या राय से तालाक का भी चल रहा है. यहां बता दें कि तेजप्रताप यादव 2015 में महुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार वह समस्तीपुर के हसनपुर से राजद के उम्मीदवार है. महुआ से चुनाव के वक्त तेज प्रताप यादव ने खुद की संपत्ति 2 करोड़ बताई थी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह