लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः जदयू ने लालू परिवार पर जारी किया वेबसाइट वार, लिखा-फुलवरिया से होटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2020 21:44 IST

मंत्री नीरज कुमार और जदयू नेता अजय आलोक ने वेबसाइट को लांच किया है. इसमें लालू यादव की उन बातों को दिखाया गया है, जिनसे उनके राजनैतिक जीवन पर काला धब्बा लगा था. 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी तरफ जदयू के द्वारा लालू प्रसाद यादव पर वेबसाइट चालू किया गया है, जिसमें फुलवरिया से होटवार जेल तक के सफर के बारे में बताएं गया है.बेवसाइट का नाम फुलवरिया से होटवार रखा गया है. ये उसी तर्ज में रखा गया है जैसे लालू यादव की किताब’ गोपालगंज टू रायसीना’ थी.तेजस्वी यादव को वंशानुगत रोग भ्रष्टाचार और अपराध है. इनसे इनका पुराना नाता है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर काफी जोरों पर है. एक तरफ जहां राजद के द्वारा हमला किया जा रहा है तो दूसरी तरफ जदयू के द्वारा लालू प्रसाद यादव पर वेबसाइट चालू किया गया है, जिसमें फुलवरिया से होटवार जेल तक के सफर के बारे में बताएं गया है.

जदयू ने अपने वेबसाइट पर विपक्षी दल राजद के काले कारनामों को अपलोड किया है. वेबसाइट में लालू यादव के गांव फुलवरिया से लेकर होटवार जेल की यात्रा को विस्तार से बताया गया. मंत्री नीरज कुमार और जदयू नेता अजय आलोक ने वेबसाइट को लांच किया है. इसमें लालू यादव की उन बातों को दिखाया गया है, जिनसे उनके राजनैतिक जीवन पर काला धब्बा लगा था. 

सूबे के सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने राजद को जवाब देने के लिए आज http://phulwariyatohotwar.com लॉन्च करते हुए लालू के परिवार की सच्चाई वेबसाइट के जरिये लोगों के सामने रखी है. इस बेवसाइट का नाम फुलवरिया से होटवार रखा गया है. ये उसी तर्ज में रखा गया है जैसे लालू यादव की किताब’ गोपालगंज टू रायसीना’ थी.

लालू यादव के फुलवरिया का शुरुआती जीवन, फिर उनका राजनीति में प्रवेश, राजनीति में रहते घोटाले, परिवार को बढावा, चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध और अंत मे रांची के होटवार में जाना, ये सभी जानकारी इस वेबसाइट में उपलब्ध है. इससे पहले जदयू ने लालू यादव के दोनों पुत्रों पर जमीन अपने नाम लिखवाने और उसकी जानकारी चुनाव आयोग के शपथपत्र में नहीं देने का आरोप लगाया था.

आरोप लगाया गया था कि तेजस्वी यादव ने अपना नाम बदलकर जो जमीन अपने नाम लिखवाई है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग के शपथ पत्र में क्यों नहीं दी? इसको लेकर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिलकर इसकी शिकायत भी करेगा. जदयू नेता व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जो होटवार इंजन का राजनैतिक और पारिवारिक वारिस है. धारा 420 का आरोपी है. कैदी नंबर 3351 के बेटा है. उनके सारे कारनामों का लेखा जोखा है. इस वेबसाइट में अब नई पीढ़ी के लोग भी सब देख पाएंगे.

भ्रष्टाचार के जो राजकुमार है तेजस्वी इनका डीएनए अपराध का है. ये 420 के आरोपी हैं. इन्होंने बलात्कार के आरोपी को टिकट दे दिया. उसके प्रचार के लिए गए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को वंशानुगत रोग भ्रष्टाचार और अपराध है. इनसे इनका पुराना नाता है.

आप संपत्ति के वारिस हो राजनीति के वारिस हो तो अपराध के वारिस कैसे नहीं होंगे? ये देश के इकलौते विपक्षी नेता हैं जिन पर 420 का केस चल रहा है. ये राजनीति को बदनाम करने वाली बात है. अपराध आज भी आप कर रहे हैं. बिहार को फिर से उसी काल में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. ये बिहार की जनता देख पाए उसके लिए ये वेबसाइट है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवमीसा भारतीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया