लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: हर दल में बगावत, बागी प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं किस्मत, भाजपा, जदयू और राजद परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2020 13:41 IST

बिहार विधानसभा चुनावः अपने दल से टिकट नहीं मिला, वो बगावत कर दूसरे दल का दामन थाम लिया और उनका सिम्बल लेकर चुनाव मैदान में उतरे. ऐसे में कई ऐसी सीटें हैं जहां बगावत करने वाले प्रत्याशी अपने ही दल का खेल बिगाड़ सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबडे़ दलों के बीच गठबंधन होने की वजह से दर्जनों विधायक और सैकड़ों कार्यकर्त्ता चुनाव मैदान से बाहर हो चुके हैं. बागी उम्मीदवार सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों के लिए चुनौती बने हुए हैं. बागियों के लिए ढेर सारे विकल्प होने के कारण इस बार इन्हें रोकना इन दलों के लिए आसान नहीं रहा.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है. आज दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति की ओर है. इस चुनाव में प्रदेश में अलग-अलग कई मोर्चे बन चुके हैं.

बडे़ दलों के बीच गठबंधन होने की वजह से दर्जनों विधायक और सैकड़ों कार्यकर्त्ता चुनाव मैदान से बाहर हो चुके हैं. 5 साल का इंतजार राजनीति में भला कौन करता है. जिनको अपने दल से टिकट नहीं मिला, वो बगावत कर दूसरे दल का दामन थाम लिया और उनका सिम्बल लेकर चुनाव मैदान में उतरे. ऐसे में कई ऐसी सीटें हैं जहां बगावत करने वाले प्रत्याशी अपने ही दल का खेल बिगाड़ सकते हैं.

बागी उम्मीदवार सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों के लिए चुनौती बने हुए हैं. समझौते में कम सीट मिलने और दावेदारों की भारी संख्या ने खासतौर से भाजपा, जदयू और राजद के लिए नई चुनौती खड़ा कर दिये हैं. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 गठबंधन बने.

ऐसे में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन में शामिल दलों के लिए बागी बड़ा सिरदर्द बन गये हैं. बागियों के लिए ढेर सारे विकल्प होने के कारण इस बार इन्हें रोकना इन दलों के लिए आसान नहीं रहा. इस बार इन दलों के बागियों के सामने लोजपा, एआईएमआईएम-बसपा-रालोसपा-एसजेडी गठबंधन जैसे कई अहम विकल्प रहे.

बागियों के लिए जाप और भीम आर्मी गठबंधन भी एक बड़ा विकल्प के रूप में सामने आया. इसतरह से हर दल में बगावात है. हर दल के लिए बागी एक बडी चुनौती बने हुए हैं. इस बगावत से किसको कितना नुकशान और किसको कितना फायदा होगा, अभी ये बता पाना मुश्किल है. लेकिन एनडीए के लिए खासतौर पर जदयू, हम और वीआईपी के उम्मीदवारों के लिए लोजपा के उम्मीदवार सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनीजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव