लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः पीएम मोदी-सीएम नीतीश के तेजस्वी पर हमले का जबाब देने राहुल गांधी उतरे मैदान में

By शीलेष शर्मा | Updated: October 28, 2020 21:03 IST

राहुल गांधी ने बार बार युवाओं को उनकी बेरोज़गारी और तेजस्वी का रोज़गार देने का न केवल वादा याद दिलाया बल्कि यह भी साफ़ किया कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ने जो वादे किये हैं वह हर हाल में पूरे होंगे क्योंकि मोदी की तरह वह झूठ नहीं बोलते।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल स्वयं गारंटी दी कि रोज़गार ,शिक्षा और स्वास्थ्य महागठबंधन सरकार की प्रथिमिकताएँ होंगी।इशारा साफ़ था कि कांग्रेस आरजेडी को मनमानी नहीं करने देगी और सरकार की नीतियों में उसका पूरा दखल होगा।राहुल उसकी दिशा बदलने में जुट गये है और अपनी गारंटी पर तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिये वोट मांग रहे हैं। 

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव पर लालू के जंगल राज के नाम पर पीएम मोदी द्वारा किये जा रहे हमलों के जबाब में आज राहुल गांधी खुल कर तेजस्वी के पक्ष में उतर आये।

बिहार की दोनों चुनावी सभाओं में राहुल ने भरोसा दिया कि उनके रहते महागठबंधन की सरकार सभी धर्मों ,जातियों ,वर्गों की सरकार होगी। उनका सीधा इशारा था कि 30 साल पहले यादव आतंक की जो शुरुआत हुयी वह गुज़रे ज़माने की बात हो चली है,अब युवाओं का ज़माना है,तेजस्वी एक नई सोच के साथ मैदान में हैं।

राहुल स्वयं गारंटी दी कि रोज़गार ,शिक्षा और स्वास्थ्य महागठबंधन सरकार की प्रथिमिकताएँ होंगी। इशारा साफ़ था कि कांग्रेस आरजेडी को मनमानी नहीं करने देगी और सरकार की नीतियों में उसका पूरा दखल होगा। राहुल ने बार बार युवाओं को उनकी बेरोज़गारी और तेजस्वी का रोज़गार देने का न केवल वादा याद दिलाया बल्कि यह भी साफ़ किया कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ने जो वादे किये हैं वह हर हाल में पूरे होंगे क्योंकि मोदी की तरह वह झूठ नहीं बोलते।

दरअसल राहुल की निगाह उस युवा मतदाता पर टिकी थी जो 25 से 30 वर्ष के बीच है, यही वह मतदाता है जो रोज़गार के लिये प्रदेश में बदलाव की बात कर रहा है। इस वर्ग के मतदाता ने न तो लालू के कार्य को देखा है और न ही उसका अनुभव लिया है, लालू राज में वह कच्ची उम्र का रहा होगा नतीज़ा प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश लालू राज़ की याद दिला कर तेजस्वी पर हमलावर हैं, राहुल उसकी दिशा बदलने में जुट गये है और अपनी गारंटी पर तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिये वोट मांग रहे हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राहुल गांधीतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीनौकरीनीतीश कुमारआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है