लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: पीएम मोदी पर हमला, कांग्रेस ने दागे 10 सवाल और माँगा ज़वाब, देखिए सूची

By शीलेष शर्मा | Updated: October 23, 2020 19:57 IST

कांग्रेस ने मोदी से पूछा कि उनकी केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रही। उनके ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार की इस मांग को सिरे से खारिज क्यों किया,क्या उनकी राय के साथ वह स्वयं भी खड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसवालों का सीधा सरोकार उस आरोप पत्र से है जो महा गठबंधन ने भाजपा -जेडीयू सरकार के काम काज़ को ले कर तैयार किया है। कांग्रेस ने मोदी से 10 सवालों के जबाब मांगे तथा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।500 करोड़ की लागत से भागलपुर में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाने की घोषणा की थी, क्या वह विश्वविद्यालय बन गया।

नई दिल्लीः बिहार चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण को लेकर कांग्रेस ने मोदी पर ताबड़ तोड़ हमला बोल दिया। कांग्रेस ने मोदी से 10 सवालों के जबाब मांगे तथा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

चुनावी गर्मी के बीच इन सवालों का सीधा सरोकार उस आरोप पत्र से है जो महा गठबंधन ने भाजपा -जेडीयू सरकार के काम काज़ को ले कर तैयार किया है। कांग्रेस ने मोदी से पूछा कि उनकी केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रही। उनके ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार की इस मांग को सिरे से खारिज क्यों किया,क्या उनकी राय के साथ वह स्वयं भी खड़े हैं।

पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ,पवन खेड़ा ने दूसरा सवाल दागा कि पिछले चुनाव में 500 करोड़ की लागत से भागलपुर में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाने की घोषणा की थी, क्या वह विश्वविद्यालय बन गया। आखिर झूठा वादा बिहार से क्यों ?

2015 में स्किल यूनिवर्सिटी का वादा कर उसे बनाने की  सार्वजनिक घोषणा की थी, वह घोषणा कहाँ गयी। बक्सर के चौसा में 10 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाले 1300 मेगावाट थर्मल पॉवर प्लाँट का क्या हुआ। मनिहारी से साहिदगंज पुल क्यों नहीं बना जबकि स्वयं उन्होंने घोषणा की थी।

4 हज़ार करोड़ की लागत वाली चार लेन सड़क क्यों नहीं बनी ,आपके वादे झूठे क्यों ? ऐसे तमाम आरोप लगते हुये पार्टी ने महा गठबंधन की तरफ से आरोप पत्र तैयार किया जो चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच बाँटा जायेगा जिससे साबित हो सके कि प्रधानमंत्री झूठे वादे करते हैं जो पूरे नहीं होते। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीरणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी