लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: 700 पेटी शराब जब्त, कीमत करीब 50 लाख, बिहार चुनाव में बांटने के लिए ला रहा था

By भाषा | Updated: October 5, 2020 14:11 IST

शक होने पर ट्रक को जब रोका गया तो चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब ट्रक चालक का पीछा किया तो उसने पुलिसवालों पर गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम आनंदपुर मोड के पास जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा।करीब 700 पेटी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पवन नामक शराब तस्कर के पैर में लगी।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर की थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार में चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच बांटने के लिये ले जायी जा रही करीब 700 पेटी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम आनंदपुर मोड के पास जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। उन्होंने बताया कि शक होने पर ट्रक को जब रोका गया तो चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब ट्रक चालक का पीछा किया तो उसने पुलिसवालों पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पवन नामक शराब तस्कर के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। डीसीपी (जोन-3) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के रोहतक के रहने वाले पवन के ट्रक से पुलिस को 700 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है, जो हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह शराब बिहार चुनाव में वोटरों को पिलाने के लिये एक राजनीतिक दल के नेता द्वारा मंगाई गई थी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाहरियाणानॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं