लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: रिस्क लेकर आगे बढ़ रहे हैं चिराग, रामविलास पासवान के सियासी साम्राज्य को संभाल पाएंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 6, 2020 20:59 IST

जब सीएम नीतीश कुमार को चिराग पासवान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने राजनीतिक अंदाज के अनुरूप जवाब दिया, उन्होंने याद दिलाया कि रामविलास पासवान राज्यसभा पहुंचे हैं, वो बिना जेडीयू की मदद के हुआ है क्या?

Open in App
ठळक मुद्दे सियासी हैसियत दिखाने में कामयाब हो जाएं और यह भी हो सकता है कि रामविलास पासवान का सजाया हुआ सियासी साम्राज्य ढह जाए.विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वो उनके छोटे भाई के समान हैं और मेरी शुभकामना उनके साथ है.चिराग पासवान के ऐसे राजनीतिक विचारों के बाद जेडीयू को उन पर हमला करने का अवसर मिल गया है.

भारतीय राजनीति में रामविलास पासवान ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने दम पर सियासी बुलंदियाँ हांसिल की हैं, लेकिन जिस तरह से उनके बेटे चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में पाॅलिटिकल रिस्क लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उसके बाद यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या चिराग पासवान, रामविलास पासवान के सियासी साम्राज्य को संभाल पाएंगे?

चिराग पासवान बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तो सीधा राजनीतिक हमला कर ही रहे हैं, विरोधाभासी बयान भी लगातार दे रहे हैं. उधर, खबर है कि लंबे इंतजार के बाद बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है और जैसा कि पहले से ही स्पष्ट था, चिराग पासवान की पार्टी को इसमें कुछ खास हांसिल नहीं हुआ है, जाहिर है, अब उन्हें अपने दम पर बिहार में अपनी सियासी ताकत दिखानी होगी. हो सकता है वे कुछ हांसिल करके अपनी सियासी हैसियत दिखाने में कामयाब हो जाएं और यह भी हो सकता है कि रामविलास पासवान का सजाया हुआ सियासी साम्राज्य ढह जाए.

प्रेस की ओर से जब सीएम नीतीश कुमार को चिराग पासवान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने राजनीतिक अंदाज के अनुरूप जवाब दिया, उन्होंने याद दिलाया कि रामविलास पासवान राज्यसभा पहुंचे हैं, वो बिना जेडीयू की मदद के हुआ है क्या?

दिलचस्प बात यह है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के जितने खिलाफ

दिलचस्प बात यह है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के जितने खिलाफ हैं, उतनी ही मजबूती से पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं, यह बात अलग है कि तेजस्वी यादव को लेकर जो कुछ उन्होंने कहा है, उसने नया विवाद खड़ा कर दिया है. खबरों की माने तो उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वो उनके छोटे भाई के समान हैं और मेरी शुभकामना उनके साथ है.

चिराग पासवान के ऐसे राजनीतिक विचारों के बाद जेडीयू को उन पर हमला करने का अवसर मिल गया है. जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि एक ओर तो चिराग पासवान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद कर रहे हैं और दूसरी ओर तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में बीजेपी को अब तय करना चाहिए कि वो क्या एनडीए में रह सकते हैं.

हालांकि, चिराग प्रकरण पर लंबी चुप्पी के बावजूद अब बीजेपी के लिए खामोश रहना इसलिए मुश्किल होता जा रहा है कि सहयोगी दलों के बीच बीजेपी की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लग रहे हैं.इसलिए, अब अगर लोक जनशक्ति पार्टी पीएम मोदी के फोटो या पोस्टर लगाती है, तो उस पर बीजेपी एक्शन ले सकती है.

अभी परेशानी यह है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है, ऐसे में चिराग के खिलाफ कोई सख्त निर्णय लेना बीजेपी के लिए थोड़ा मुश्किल है.बीसवीं सदी के उतरार्ध में भारतीय राजनीति में उभरे रामविलास पासवान प्रमुख नेता हैं और इस वक्त केन्द्रीय मंत्री हैं. रामविलास पासवान करीब एक दर्जन चुनाव लड़ चुके हैं और बहुत कम हारे हैं. इतना ही नहीं, छह प्रधान मंत्रियों के साथ काम करने का उनका अनुभव भी अपने आप में खास है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानरामविलास पासवाननरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया