लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: जदयू और राजद में कई MLA बेटिकट, बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब लड़ेंगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2020 16:55 IST

जदयू के बाद राजद में भी सीटिंग विधायकों का टिकट कट रहा है. कई सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है. विधायकों का पत्ता साफ करने के मामले में तेजस्वी यादव भी जदयू के पदचिन्हों पर चलते दिखाई दे रहे हैं. राजद में जिन उम्मीदवारों को सिंबल जारी किया है, उसके आधार पर कई विधायकों को बेटिकट किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकेसरिया से डॉ. राजेश कुमार, बरौली से नेमतुल्लाह, तरैया से मुद्रिका प्रसाद राय को बेटिकट कर दिया गया है. साहेबपुर कमाल सीट से मौजूदा विधायक श्रीनारायण यादव को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. हालांकि उनके बेटे ललन कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है.इस्लामपुर से राकेश रोशन, सरायरंजन से अरविंद कुमार सहनी, गायघाट से निरंजन राय, नरपतगंज से अनिल कुमार यादव को सिंबल दिया है.

पटनाः बिहार विधानसभा का चुनाव इसबार कई सीटिंग विधायकों के लिए दुखद साबित हो रहा है. इस चुनाव में सीटिंग विधायकों का पत्ता साफ होने का खेल जारी है.

जदयू के बाद राजद में भी सीटिंग विधायकों का टिकट कट रहा है. कई सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है. विधायकों का पत्ता साफ करने के मामले में तेजस्वी यादव भी जदयू के पदचिन्हों पर चलते दिखाई दे रहे हैं. राजद में जिन उम्मीदवारों को सिंबल जारी किया है, उसके आधार पर कई विधायकों को बेटिकट किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिद्धि से मौजूदा विधायक राजेंद्र कुमार, केसरिया से डॉ. राजेश कुमार, बरौली से नेमतुल्लाह, तरैया से मुद्रिका प्रसाद राय को बेटिकट कर दिया गया है. इसके अलावा साहेबपुर कमाल सीट से मौजूदा विधायक श्रीनारायण यादव को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. हालांकि उनके बेटे ललन कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है.

राजद की तरफ से दूसरे चरण के लिए जिन विधायकों को सिंबल जारी किया गया है, उनमें अबू दोजाना, भाई वीरेंद्र, डॉ रामानंद यादव, मनोज यादव, समीर कुमार महासेठ, ललित कुमार यादव, केदारनाथ सिंह, जितेंद्र यादव, मुनेश्वर चौधरी का नाम शामिल हैं.

इसके अलावा पार्टी ने हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया, बिहपुर से वर्षा रानी, मधुबन से मदन शाह, रुन्नीसैदपुर से मंगीता देवी, मीनापुर से मुन्ना यादव, बैकुंठपुर से प्रेम शंकर यादव, हथुआ से राजेश कुशवाहा, तरैया से सिपाही लाल महतो, छपरा से रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल यादव, गोपालपुर से शैलेश कुमार, इस्लामपुर से राकेश रोशन, सरायरंजन से अरविंद कुमार सहनी, गायघाट से निरंजन राय, नरपतगंज से अनिल कुमार यादव को सिंबल दिया है.

चर्चा है कि रघुनाथपुर सीट से बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब चुनाव लड़ सकती है, लेकिन पार्टी ने अब तक उनको सिंबल जारी नहीं किया है. इसके पूर्व पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव में भी कई विधायकों को बेटिकट किया जा चुका था. इसतरह से कहा जाये तो राजद में सीटिंग विधायकों पर कैंची चलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जदयू द्वारा भी यह खेल किया जा चुका है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे