लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: राजद के बाद JDU ने जारी किया लिस्ट, एनडीए में नहीं हुआ है सीट बंटवारा, जानिए किसे मिला टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 17:42 IST

जदयू का सिंबल मुख्यमंत्री आवास से दिया जा रहा है। भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा और यदि राजग फिर से सत्ता में आया तो कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। हालांकि दोनों दल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सूची जारी नहीं की है।जदयू  इस बार बाहुबली और दागी विधायक को टिकट न देने का फरमान सुना दिया है।लोजपा के बाहर होने से भाजपा की दिल्ली में बैठक हुई है। जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

पटनाः एनडीए में सीट का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच लोजपा एनडीए से बाहर हो गई। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जदयू का सिंबल मुख्यमंत्री आवास से दिया जा रहा है। भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा और यदि राजग फिर से सत्ता में आया तो कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। हालांकि दोनों दल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सूची जारी नहीं की है। राजद खेमे में कई विधायक के टिकट कट गए हैं। जदयू  इस बार बाहुबली और दागी विधायक को टिकट न देने का फरमान सुना दिया है।

लोजपा के बाहर होने से भाजपा की दिल्ली में बैठक हुई है। जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कई नेताओं ने शिरकत की। सूत्रों ने कहा कि भाजपा कल सीटों का बंटवारा कर लेगी। पहली सूची भी घोषित करेगी। जदयू ने मसौढ़ी से नूतन पासवान, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर से मनोज यादव, नवादा से कौशल यादव को टिकट दिया है।

सूची में जमालपुर से शैलेश कुमार, रोहतास के नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, आरा के जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, रोहतास के करहगर से वशिष्ट सिंह, मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, झाझा से दामोदर रावत और सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल को टिकट दिया गया है। नोखा सीट पहली बार जदयू के पास है। यह सीट भाजपा के पास था। अभी राजद ने यहां पर कब्जा किया है। राजद की अनीता देवी यहां की विधायक हैं। वह कुछ दिन के लिए राज्य की पर्यटक मंत्री भी थीं

लोजपा ने बिहार में राजग से किया किनारा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से किनारा कर लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चुनाव में जद (यू) उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की।

जद (यू) अध्यक्ष कुमार के साथ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोजपा ने भाजपा के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। लोजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी चाहती है कि भगवा पार्टी राज्य में भविष्य की सरकार का नेतृत्व करे और उसके विधायक इस उद्देश्य के लिए काम करेंगे। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें राज्य में कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया। राज्य में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

लोजपा ने कहा कि वह 243 सीटों वाली विधानसभा के चुनावा में 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जद (यू) और लोजपा के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवम्बर और सात नवम्बर को होंगे। मतगणना 10 नवम्बर को हेगी। लोजपा ने 2015 के चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डालोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया