लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: शिवसेना और पप्पू यादव की पार्टी जाप में गठबंधन, 40-50 सीट पर लड़ेंगे,चुनाव चिह्न 'धनुष बाण' नहीं 'तुरहा बजाता आदमी'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2020 17:29 IST

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी बिहार के चुनावी समर में अपने उम्मीदवार उतार रहे है. चर्चा है कि शिवसेना अब बिहार में पप्पू यादव की पार्टी जाप से गठबंधन कर चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन महाराष्ट्र के दल और बिहार के राजनीतिक पार्टियों के बीच हो सकता है.राउत ने कहा है कि शिवसेना 40-50 सीटों पर चुनाव लडे़गी, अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है. शिवसेना अब उनके ही गृह राज्य बिहार में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मन बना रही है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के तारिखों का ऐलान होने के बाद से बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरण भी अब तेजी से बदल रहे हैं. पुराने राजनीतिक गठबंधनों का टूटना और नये फ्रंट का बनना भी जारी है.

बिहार चुनाव के पहले सूबे में एक और गठबंधन देखने को मिल सकता है और ये गठबंधन महाराष्ट्र के दल और बिहार के राजनीतिक पार्टियों के बीच हो सकता है. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी बिहार के चुनावी समर में अपने उम्मीदवार उतार रहे है. चर्चा है कि शिवसेना अब बिहार में पप्पू यादव की पार्टी जाप से गठबंधन कर चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना 40-50 सीटों पर चुनाव लडे़गी, अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा है कि मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा. पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में चौतरफा घिरी शिवसेना अब उनके ही गृह राज्य बिहार में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मन बना रही है. बिहार चुनाव के लिए शिवसेना और एनसीपी ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दिया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 

वहीं, सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार शिवसेना का चुनाव चिह्न 'धनुष बाण' नहीं होगा बल्कि 'तुरहा बजाता आदमी' होगा. चुनाव आयोग से शिवसेना ने इस सिंबल (तुरहा बजाता आदमी) के लिए आग्रह किया था. अब बिहार में शिवसेना के सभी प्रत्याशी इस नए सिंबल के साथ मैदान में उतरेंगे.

इस बीच शिवसेना के बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा ने तंज कसा है. पार्टी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा है कि बिहार में कौन सी शिव सेना चुनाव लड़ने जा रही है, बालासाहेब ठाकरे वाली या सोनिया गांधी के इशारे पर काम करने वाली पार्टी.

आरके सिन्हा ने कहा कि शिवसेना ने अपने उम्मीदवार खडा करने का निर्णय लिया है. स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें वे नेता भी हैं जिनके नाम पिछले चार महीनों से सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में लोग प्रतिदिन रहे हैं. अब सवाल यह है कि कौन सी शिव सेना चुनाव लडेगी बिहार में. एक बार तो बाला साहेब ठाकरे के समय में भी लड़ ही चुकी है. सभी जगह जमानत जब्त कर मुंबई वापस लौट चुकी है. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनापप्पू यादवसंजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे