लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: पप्पू यादव को झटका, 11 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, राजनीतिक साजिश करार दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2020 19:44 IST

बिहार विधानसभा चुनावः जन अधिकार पार्टी  के 11 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है. उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है. इसके साथ ही आज उन्होंने तीसरे चरण के लिए 49 उम्मीदवारों की सूची भी उन्होंने जारी की.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है.पीडीए के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है.बरौली और हाजीपुर से अपने उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

पटनाः मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे  जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है.

जन अधिकार पार्टी  के 11 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है. उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है. इसके साथ ही आज उन्होंने तीसरे चरण के लिए 49 उम्मीदवारों की सूची भी उन्होंने जारी की. जन अधिकार पार्टी के 11 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किये जाने के बाद पीडीए के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है.

उन्होंने बरौली और हाजीपुर से अपने उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि रानी चौबे और विजय नारायण सिंह जीतने वाले उम्मीदवार थे और उनका नामांकन रद्द होना उनके लिए हतप्रभ करने वाला है. पीडीए ने सामाजिक और शैक्षिणक योग्यताओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का समायोजन किया था परंतु नामांकन रद्द होने से वे बेहद दु:खी हैं.

इस अवसर पर पीडीए के संयोजक ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 49 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में भीम आर्मी के 23 और एसडीपीआई के 15 उम्मीदवार होंगे. पप्पू यादव ने कहा कि पीडीए को प्रदेश के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है. बिहार नोनिया संघ व समाज की ओर से भी पीडीए को समर्थन देने की घोषणा की गई है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पप्पू यादवचुनाव आयोगअसदुद्दीन ओवैसीउपेंद्र कुशवाहाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां