लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दलितों पर अत्याचार कांग्रेस का होगा मुख्य चुनावी मुद्दा

By शीलेष शर्मा | Updated: October 12, 2020 18:00 IST

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी पर सीधा आरोप लगाया कि "सरकार के इशारे पर पीड़ितों पर आक्रमण शुरू किया गया है और अभियुक्तों की मदद की जा रही है।  सरकार का काम अपराधियों की रक्षा करना नहीं उनको जेल में डालने का होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने योगी आदित्यनाथ सरकार को चेतावनी दी कि अगर एक बहिन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज़ बुलंद करेंगी। कांग्रेस हाथरस की घटना को बिहार विधान सभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बना कर दलितों के खिलाफ हो रहे हमलों को उजागर करेगी।

नई दिल्लीः हाथरस के कथित गैंग रेप पीड़ित का परिवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जिस समय न्याय की गुहार लगा रहा था, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उसी समय योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। 

राहुल ने आरोप लगाया कि  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जगह योगी सरकार अभियुक्तों को संरक्षण देने का काम कर रही है। राहुल ने लोगों का आह्वान किया कि वे बाहर निकालें और सरकार पर दवाब बताएं। " स्पीक अप  इंडिया " के तहत राहुल ने वीडिओ जारी करते हुए कहा "समाज को बदलना है, क्योंकि जो हमारी माताओं, बहनों के खिलाफ इस देश में सरासर अन्याय किया जाता है जिसके खिलाफ देश भर में आवाज़ बुलंद होनी चाहिए। "

राहुल ने मुख्यमंत्री योगी पर सीधा आरोप लगाया कि "सरकार के इशारे पर पीड़ितों पर आक्रमण शुरू किया गया है और अभियुक्तों की मदद की जा रही है।  सरकार का काम अपराधियों की रक्षा करना नहीं उनको जेल में डालने का होता है। 

दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है और इसीलिए मुझे हाथरस जाने से रोका गया। समय आ गया है जब सभी मिल कर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाए ताकि एक कदम बदलाव की ओर  बढ़ाया जा सके।" राहुल के साथ साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा "महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज़ को सुनने की बजाये उन्ही को बदनाम करना, उन्ही पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है।

देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी" प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ सरकार को चेतावनी दी कि अगर एक बहिन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज़ बुलंद करेंगी। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाथरस की घटना को बिहार विधान सभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बना कर दलितों के खिलाफ हो रहे हमलों को उजागर करेगी ताकि दलित समुदाय के बड़े वोट बैंक को वह अपने पक्ष में कर सके।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनादिल्लीहाथरस केसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया