लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: सीटें किसी की कितनी भी आएं, सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार ही सीएम होंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2020 19:04 IST

आवश्यकता पड़ी तो हम चुनाव आयोग को लिख कर देंगे कि सिर्फ ये चार दल BJP, JD(U), VIP, HAM ही प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं बाकि दल अगर चित्र का इस्तेमाल करते हैं तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत सारे निर्दलीय लोग और अन्य दर्जनों दल जो बिहार में बने हैं वो सीएम और पीएम की फोटो इस्तेमाल कर सकते हैं। चुनाव के बाद भाजपा को अधिक सीट मिल जाए तो भी मुख्यमंत्री नीतीश ही बनेंगे। रामविलास जी जो RS पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे। यदि चुनाव के बाद भाजपा को अधिक सीट मिल जाए तो भी मुख्यमंत्री नीतीश ही बनेंगे। 

मोदी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि बहुत सारे निर्दलीय लोग और अन्य दर्जनों दल जो बिहार में बने हैं वो सीएम और पीएम की फोटो इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो हम चुनाव आयोग को लिख कर देंगे कि सिर्फ ये चार दल BJP, JD(U), VIP, HAM ही प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं बाकि दल अगर चित्र का इस्तेमाल करते हैं तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जेडी (यू) को 122 सीटें दी गई है, उसी के अंतर्गत हम पार्टी को 7 सीटें दी गई। बीजेपी के पक्ष में 121 सीटें हैं। इसी के अंतर्गत विकासशील इन्सान पार्टी को सीटें दी जाएगी। कौन क्या बोलता है इसमें मुझे कोई रुचि नहीं। रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं और हम सब चाहते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हों। रामविलास जी जो RS पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो। BJP-JD(U) ने ही उन्हें टिकट देकर RS पहुंचाया।

नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

लोजपा नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जद(यू)और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसमें दोनों दल करीब करीब बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

जद(यू) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आयी हैं जिसमें से हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के लिये हमने सात सीटें रखी हैं । भाजपा को शेष 121 सीटें मिली हैं जिसमें उनकी बात विकासशील इंसान पार्टी से चल रही है। भाजपा, वीआईपी पार्टी को इसके अनुरूप सीटें देगी। ’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘लोजपा केंद्र में हमारी सहयोगी पार्टी है और हम इसके संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं ।’’ उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हमारा गठबंधन अटूट हैं।’’ चुनाव बाद की स्थिति को लेकर एक सवाल के जवाब में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘ हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री होंगे । चाहे किसी पार्टी का चुनाव में कितनी भी सीटें मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ’’

वहीं, नीतीश कुमार ने चिराग पासवान का नाम लिये बिना कहा, ‘‘ कोई कुछ कहता रहे, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं काम करने में विश्वास करता हूं । अगर किसी को कुछ कहकर आनंद आता है, तब वे ऐसा करें। ’’ जद(यू) द्वारा गठबंधन के सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने के चिराग के आरोप पर कुमार ने पूछा कि क्य रामविलास पासवान राज्यसभा के लिये जद(यू) के समर्थन के बिना निर्वाचित हुए ?

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूजीतन राम मांझीमुकेश सहनीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया