लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, सोनिया, राहुल, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई नाम, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2020 18:57 IST

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक होंगे। सूची में 30 नेताओं को जगह मिली है। लिस्ट में मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और गुलाम नबी आजाद भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

नई दिल्लीःकांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक होंगे। सूची में 30 नेताओं को जगह मिली है। लिस्ट में मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और गुलाम नबी आजाद भी हैं।

राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल

इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, संजय निरूपम, शकील अहमद सहित कई अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।  राहुल गांधी इसके स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि तीन चरण के चुनावों के दौरान, राहुल गांधी प्रत्येक चरण में छह रैलियों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें महागठबंधन के सहयोगियों के साथ एक संयुक्त रैली शामिल है।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 21 उम्मीदवारों का चयन किया। कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार, बरबीघा से गजानंद शाही और बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बक्सर से संजय तिवारी, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौरी ओंकार नाथ, टिकरी से संतोष कुमार, वजीरगंज से शशिशेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और सिकंदरा से सुधीर कुमार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारत अधिक खबरें

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं

भारतलालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जमा किया ₹3 लाख 61 हजार रुपये का बिजली बिल, विभाग ने थमाया था नोटिस

भारतबिहार की राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर मोकामा में होगा श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर का निर्माण, राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई जमीन

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा का निरीक्षण, एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने दी डेयरी की उपलब्धि की जानकारी

भारतGoa Club Fire: गोवा समेत दुनिया भर में नाइट क्लब की आग में जली कई जिंदगियां, जानें