लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2020 20:17 IST

कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 243 सीट हैं। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 30 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं।कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

पटनाः कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने आगामी बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सभी उम्मीदवार को सिंबल बांट दिए हैं। कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 243 सीट हैं। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 30 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 21 उम्मीदवारों का चयन किया।

कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव को टिकट

कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार, बरबीघा से गजानंद शाही और बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बक्सर से संजय तिवारी, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौरी ओंकार नाथ, टिकरी से संतोष कुमार, वजीरगंज से शशिशेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और सिकंदरा से सुधीर कुमार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके बाद 3 नवंबर को 94 सीटों और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससोनिया गाँधीलालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है