लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30, एक्शन में आयोग, कोरोना का असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2020 13:35 IST

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी है। गैर मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से कम करके 15 कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना जारी होने के 10 दिन के भीतर पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप सकती हैं।बिहार दौरे पर उसे स्टार प्रचारकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं के बारे में बताया गया। हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वास्थ्य के खतरे पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौर में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में हो रहे उपचुनावों के लिए प्रचार में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं से चिंतित भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी है।

महामारी के दौर में गैर मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से कम करके 15 कर दी गई है। सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के संबंधित चरण की अधिसूचना जारी होने के 10 दिन के भीतर पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप सकती हैं।

पहले उन्हें सात दिन का समय मिलता था। भारत में आठ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं... भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और एनपीपी। आयोग ने कहा कि बिहार दौरे पर उसे स्टार प्रचारकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं के बारे में बताया गया।

एक अक्टूबर को हुए संवाददाता सम्मेलन में ऐसी यात्राओं, विशेष रूप से हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वास्थ्य के खतरे पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। पत्र में कहा गया है, ‘‘आयोग ने बुधवार को मुद्दे पर फिर से चर्चा की।

सभी तथ्यों और महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार करने की जरुरतों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए नियमों की समीक्षा का फैसला लिया।’’ बिहार में 28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान होना है। राज्य में विभिन्न रिक्त सीटों पर तीन और सात नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाचुनाव आयोगआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजीतन राम मांझीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी