लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: भाजपा सूची में यादव उम्मीदवार भारी पडे़ भूमिहार और ब्राह्मणों पर, राजद वोट पर नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 18:20 IST

भाजपा ने जिन 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है इसमें से 7 सीट रिजर्व हैं. यानि वहां सिर्फ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सकता था. बाकी बचे 39 सामान्य सीटों में से भाजपा ने 8 सीटों को यादवों के हवाले कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के आधार वोट माने जाने वाले ब्राह्मणों और भूमिहारों पर यादव भारी पड़ गये हैं. भाजपा ने अपने सबसे अहम वोट बैंक माने जाने वाले भूमिहारों का कोटा इस दफे कम कर दिया है.दिलचस्प बात यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में शत्रुध्न तिवारी ने कृष्ण कुमार मंटू को हराया था.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा के द्वारा 46 उम्मीदवारो की जारी की गई सूची में पार्टी ने यादव उम्मीदवारों को ज्यादा तवज्जो दी है.

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि भाजपा के आधार वोट माने जाने वाले ब्राह्मणों और भूमिहारों पर यादव भारी पड़ गये हैं. नये सोशल इंजीनियरिंग करने में लगी भाजपा ने भूमिहारों का कोटा कम कर दिया है. भाजपा ने जिन 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है इसमें से 7 सीट रिजर्व हैं. यानि वहां सिर्फ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सकता था. बाकी बचे 39 सामान्य सीटों में से भाजपा ने 8 सीटों को यादवों के हवाले कर दिया है.

दूसरे चरण में भाजपा के यादव उम्मीदवारों में राघपुर से सतीश यादव, उजियारपुर से शील कुमार राय, सीवान से ओम प्रकाश यादव, पिपरा से श्याम बहादुर यादव, बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, मनेर से निखिल आनंद और पटना साहिब से नंद किशोर यादव शामिल हैं. वैसे आंठवी सीट हाजीपुर को भी यादव कोटे में ही रखा जा सकता है, जहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के निकट संबंधी अवधेश सिंह को टिकट दिया गया है. भाजपा ने अपने सबसे अहम वोट बैंक माने जाने वाले भूमिहारों का कोटा इस दफे कम कर दिया है.

इन्हें भी यादवों के बराबर ही टिकट दिया है. पार्टी ने चनपटिया से उमाकांत सिंह, बेगूसराय से कुंदन सिंह, पीरपैंती से शैलेंद्र कुमार, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह और गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह को टिकट दिया है.

पार्टी ने अमनौर से अपने सीटिंग भूमिहार विधायक शत्रुध्न तिवारी का टिकट काटकर कुर्मी जाति से आने वाले कृष्ण कुमार मंटू को टिकट दिया है. दिलचस्प बात यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में शत्रुध्न तिवारी ने कृष्ण कुमार मंटू को हराया था. कृष्ण कुमार मंटू नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. वे जदयू के नेता थे. भाजपा ने रातो रात उन्हें पार्टी में शामिल कर टिकट थमा दिया.

दूसरे चरण के लिए जारी भजपा के 46 उम्मीदवारों की सूची में ब्राह्णों की तादाद सिर्फ चार है.  भाजपा ने इस दफे झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, गोविंदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी, भागलपुर से रोहित पांडे और बैंकुठपुर से मिथलेश तिवारी को टिकट दिया है. इस सूची में 11 राजपूत उम्मीदवार हैं.

इसमें मधुबन से राणा रंधीर सिंह, मुजफ्फरपुर के बरुराज से अरुण कुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, दरौंदा से करनजीत सिंह, तरैया से जनक सिंह, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, मोहद्दीनगर से राजेश सिंह और फतुहा से सत्येंद्र सिंह शामिल हैं. भाजपा की इस सूची में दो कायस्थों को जगह मिली है. पटना के बाकीपुर से नितिन नवीन और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा को टिकट मिला है. पार्टी ने कुल मिलाकर 46 उम्मीदवारों में 22 सवर्णों को टिकट दिया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया