लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पीएम मोदी के सहारे चिराग पासवान, पोस्टर ‘हम बिहार देखेंगे, मोदी जी हिन्दुस्तान देखेंगे’

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2020 22:22 IST

लोजपा लगातार पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल कर रही है. अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर ‘हम बिहार देखेंगे, मोदी जी हिन्दुस्तान देखेंगे’ वायरल हो रहा है. इसमें चिराग पासवान और रामविलास पासवान के साथ पीएम मोदी की तस्वीर है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के द्वारा यह सख्त हिदायत दी गई है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करे.भाजपा की सख्त हिदायत के बावजूद लोजपा का ‘मोदी प्रेम’ बरकरार है.खास बात यह कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हैं और भाजपा के साथ सरकार भी बनाना चाहते हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिल रही है. राजग से अर्थात जदयू और भाजपा से अलग होकर लोजपा चुनावी मैदान में उतरने जा रही है. लेकिन उसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रेम से मोह नहीं छूट रहा है.

लोजपा लगातार पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल कर रही है. अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर ‘हम बिहार देखेंगे, मोदी जी हिन्दुस्तान देखेंगे’ वायरल हो रहा है. इसमें चिराग पासवान और रामविलास पासवान के साथ पीएम मोदी की तस्वीर है. हालांकि भाजपा के द्वारा यह सख्त हिदायत दी गई है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करे.

भाजपा की सख्त हिदायत के बावजूद लोजपा का ‘मोदी प्रेम’ बरकरार है. खास बात यह कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हैं और भाजपा के साथ सरकार भी बनाना चाहते हैं. लोजपा एनडीए से बाहर जा चुकी है. सबसे बडी बात तो यह है कि चिराग पासवान खुद को भाजपा का करीबी भी बता रहे हैं. सरकार गठन की स्थिति में चिराग पासवान भाजपा को समर्थन देने के दावे कर रहे हैं. वहीं, भाजपा ने साफ कर दिया है कि एनडीए के अलावा कोई भी पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में नहीं करेगी.

भाजपा ने कहा है कि ‘एनडीए के अलावा कोई अन्य पीएम मोदी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करेगा तो उस पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.’ लेकिन लोजपा पर भाजपा की सख्ती का असर नहीं दिख रहा है. अब अगर लोजपा के चुनावी पैंतरे को देखें तो बुधवार को पार्टी ने 29 प्रत्याशियों की सूची जारी की. इसमें भाजपा के चार बडे़ नेता भी शामिल हैं.

लिस्ट में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, पालीगंज की पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी और झाझा से विधायक डॉ. रवींद्र यादव का नाम शामिल है. दूसरी तरफ लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री देश के हैं और वो हमारे भी नेता हैं.’ दूसरी तरफ भाजपा मुकदमा दर्ज कराने के मूड में है. हैरानी की बात है कि भाजपा की सख्ती के बावजूद चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोजपा पीएम मोदी के गुणगान में जुटी है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनालोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह