लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: गया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जे पी नड्डा, पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा

By भाषा | Updated: October 10, 2020 17:49 IST

भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि नड्डा राज्य के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह गया में जनसभा को संबोधित करने से पहले पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और जेपी निवास भी जाएंगे जहां जयप्रकाश नारायण रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी।बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, सांसद, विधानसभा चुनाव उम्मीदवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा। 

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी।

भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि नड्डा राज्य के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह गया में जनसभा को संबोधित करने से पहले पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और जेपी निवास भी जाएंगे जहां जयप्रकाश नारायण रहते थे।

नड्डा बाद में पटना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, सांसद, विधानसभा चुनाव उम्मीदवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा। 

भाजपा जल्द अपने दम पर महाराष्ट्र में सत्ता में आएगीः नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिला था, लेकिन दल के साथ "धोखा" किया गया और पार्टी जल्द अपने दम पर राज्य की सत्ता में आएगी। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।

नड्डा ने कहा, " 2019 के विधानसभा चुनाव में जनादेश भाजपा के लिए था, लेकिन हम से धोखा किया गया। मैं महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि जल्द सभी तीनों (सत्तारूढ़) पार्टियां विपक्ष में बैठेंगी और भाजपा अपने दम पर सत्ता में आएगी।"

उन्होंने कहा, " हम सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकेगे। " भाजपा और शिवसेना ने 2019 का विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना भाजपा से सत्ता साझेदारी को ले कर विवादद के बाद अलग हो गई थी और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बना ली थी।

नड्डा ने कहा, " स्थिति इतनी खराब है कि कोई नहीं जानता है कि महाराष्ट्र में सत्ता में कौन है। बायां हाथ यह नहीं जानता है कि दायां हाथ क्या कर रहा है।" उन्होंने कहा, " कई लोग देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में हम असल विपक्ष हैं और राज्य में जल्द ही सत्तारूढ़ दल बनने जा रहे हैं।"

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेपी नड्डानीतीश कुमारमुकेश सहनीजीतन राम मांझीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित