लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पीएम मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, भाजपा ने कहा- NDA नेता हैं नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: October 7, 2020 20:11 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हैं। इनके नाम आदि का इस्तेमाल राजग गठबंधन के अलावा अगर किसी ने किया, तो हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। ’’

Open in App
ठळक मुद्देराजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन को चुनाव में बड़ा बहुमत हासिल होगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम जैसी पार्टियां एक-एक कर अलग हो रही हैं जबकि राजग के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को फिर स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता है और गठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है।

पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके स्टार प्रचारकों के नाम आदि का राजग गठबंधन के दलों के अलावा अगर कोई दूसरा दल इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हैं। इनके नाम आदि का इस्तेमाल राजग गठबंधन के अलावा अगर किसी ने किया, तो हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन को चुनाव में बड़ा बहुमत हासिल होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम जैसी पार्टियां एक-एक कर अलग हो रही हैं जबकि राजग के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि मुकेश सहनी जो न केवल निषाद समाज की 10 उपजातियों के नेता हैं, बल्कि बिहार की 40% आबादी के अतिपिछड़ा समाज के नेता भी हैं, हमारे साथ आये हैं। बिहार के चार प्रमुख दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी और बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के संकल्प को पूरा करेंगे। राजद पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने तो वर्षों तक पंचायत के चुनाव ही नहीं कराए और कांग्रेस को पिछड़ों से कभी मतलब ही नहीं रहा। कुछ नेताओं के पार्टी से बगावत करने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटनासुशील कुमार मोदीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया