लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections: पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम नीतीश होंगे स्टार प्रचारक, शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी उतरेंगे मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2020 18:50 IST

चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 कर दी है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए प्रचारकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। पहले सभी पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 40 तय की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी संबंधित पार्टी के स्टार प्रचारकों के तौर पर दिये गये हैं।सिंह ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार शुरू करने से 48 घंटे पहले जिला प्रशासन को सूचित करना होगा।बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचारकों के तौर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नाम भी दिये गये हैं।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी संबंधित पार्टी के स्टार प्रचारकों के तौर पर दिये गये हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) संजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 कर दी है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए प्रचारकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। पहले सभी पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 40 तय की गयी थी।

सिंह ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार शुरू करने से 48 घंटे पहले जिला प्रशासन को सूचित करना होगा। मोदी और शाह भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे, वहीं नीतीश कुमार जदयू के प्रमुख प्रचारक नेता होंगे। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचारकों के तौर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नाम भी दिये गये हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की पृष्ठभूमि में चुनाव में पवार, ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे की मौजूदगी से प्रचार अभियान दिलचस्प हो सकता है। शिवसेना बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी और बताया कि प्रदेश इकाई को इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है कि ठाकरे यहां कब आएंगे। भाजपा की ओर से मोदी और शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नाम भी पार्टी नेताओं द्वारा प्रचारकों के तौर पर लिये जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी की ओर से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार अभियान में शिरकत कर सकते हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराहुल गांधीउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधीउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल