लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: भाजपा को झटका, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया के बाद जवाहर प्रसाद लोजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2020 17:10 IST

रोहतास के नोखा विधानसभा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रामेश्वर चौरसिया ने भाजपा छोड़ दी है। वह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। चौरसिया यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली में बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान की उपस्थिति में LJP में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकई सीट जदयू के पास जाने से भाजपा के पूर्व और वर्तमान विधायकों में नाराजगी है। सासाराम सीट भी जदयू के पास जाने से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भी लोजपा में शामिल हो सकते हैं। प्रसाद कई दफा यहां से विधायक रह चुके हैं। कुशवाहा हाल ही में राजद से जदयू में आए थे।

पटनाः बिहार में तीन चरणों मे मतदान हो रहा है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कई सीट जदयू के पास जाने से भाजपा के पूर्व और वर्तमान विधायकों में नाराजगी है।

रोहतास के नोखा विधानसभा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रामेश्वर चौरसिया ने भाजपा छोड़ दी है। वह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। चौरसिया यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली में बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान की उपस्थिति में LJP में शामिल हुए।

इस बीच खबर है कि सासाराम सीट भी जदयू के पास जाने से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भी लोजपा में शामिल हो सकते हैं। डॉ अशोक कुशवाहा को जदयू ने अपना सिंबल दे दिया है। प्रसाद कई दफा यहां से विधायक रह चुके हैं। कुशवाहा हाल ही में राजद से जदयू में आए थे। वह 8 को नामांकन करेंगे। परंपरागत सीट जदयू के खाते में जाने से भाजपा समर्थकों में काफी नाराजगी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। इससे पहले प्रदेश में सियासी चहलकदमी तेज हो गई है। एनडीए की तरफ से आज शाम तक उम्मीदवारों के नाम व सीटों के बंटवारा को लेकर घोषणा हो सकती है। इस बीच खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में शामिल हो गए हैं। राजेंद्र सिंह ने चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा में एंट्री मारी है। 

बता दें कि 2015 में राजेंद्र सिंह बिहार के सीएम पद के दावेदार भी थे। इस बार दिनारा सीट से वह चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट जेडीयू के हिस्से में आया। इसके बाद यहां से बिहार के मंत्री जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अब लोजपा में शामिल होकर लोजपा की तरफ से राजेंद्र सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। 

संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार NDA के नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं। बिहार में बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और NDA 'गठबंधन' में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

नीतीश बिहार में राजग के नेता, उनके नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही गठबंधन में रहेगा : भाजपा

भाजपा ने मंगलवार को लोजपा के रुख से असहमति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन आगे बढ़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है। राजग गठबंधन में वही रहेगा जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकर करेगा। ’’

जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव जदयू के साथ नहीं लड़ेगी। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी । चिराग ने साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा की भाजपा से कोई कटुता नहीं है और बिहार चुनाव के बाद भाजपा के साथ लोजपा खड़ी रहेगी। बहरहाल, भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरा प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन की सारी बातें हो रही हैं। जायसवाल ने दावा किया कि नीतीश कुमार 3/4 बहुमत के साथ पुन: बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका आशय लोजपा को राजग से बाहर करने के संबंध में है, भाजपा नेता ने कोई जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डालोक जनशक्ति पार्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी