लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: 'बिहार में का बा', के जवाब में भाजपा ने जारी किया 'बिहार में ई बा' का वीडियो, गिनाई एनडीए सरकार की उपलब्धियां

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2020 17:03 IST

बिहार चुनावः सरकार के किए गए कामों को दिखाया जा रहा है. रोड, बिजली से लेकर पुल और सड़क को दिखाया गया है. वीडियो में बताया गया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया है. इसके लिए ढाई दर्जन वीडियो बनाया गया है.   

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव से पहले वायरल हुए 'बिहार में का बा' सवाल का जवाब अब भाजपा ने दिया है. 'बिहार में का बा', के जवाब में 'बिहार में ई बा' आ चुका है.वीडियो में बताया गया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया है. इसके लिए ढाई दर्जन वीडियो बनाया गया है.   वीडियो में से एक की शुरुआत बिहार में का बा से होती है. इसके बाद एक आवाज आती है 'रुक बताव तानी का बा'.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में अब भोजपुरी गाने की भी धमक सुनाई देने जा रही है. चुनाव से पहले वायरल हुए 'बिहार में का बा' सवाल का जवाब अब भाजपा ने दिया है. 'बिहार में का बा', के जवाब में 'बिहार में ई बा' आ चुका है.

दरअसल भाजपा की तरफ से एनडीए सरकार के किए गए कार्यों पर एक वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 'बिहार में ई बा'. इस गाने में सरकार के किए गए कामों को दिखाया जा रहा है. रोड, बिजली से लेकर पुल और सड़क को दिखाया गया है. वीडियो में बताया गया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया है. इसके लिए ढाई दर्जन वीडियो बनाया गया है.   

भाजपा की ओर से जारी वीडियो में से एक की शुरुआत बिहार में का बा से होती

भाजपा की ओर से जारी वीडियो में से एक की शुरुआत बिहार में का बा से होती है. इसके बाद एक आवाज आती है 'रुक बताव तानी का बा'. फिर एक गायक गीत-संगीत के साथ ही शुरू होता है कि बिहार में क्या-क्या काम हुआ है. गायक ने 'एनडीए के राज में बदलल आपन ई बिहार हो' से गाने की शुरुआत करता है.

इसके बाद गायक ने आईआईटी, स्कूल-कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी से लेकर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को गाने में बताया है. अच्छी सड़कें, अस्पतालों में मुफ्त मिल रही दवाई, कानून का राज, अमन-चैन, शिक्षा में हुए कामों के साथ ही बिहारियों की मेहनत से तैयार आलीशान भवनों का भी जिक्र वीडियो में किया गया है.

वीडियो के माध्यम से पार्टी ने बताया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया

भोजपुरी में तैयार इस वीडियो में कहा गया है- एनडीए के राज में बदलल बिहार बा. वीडियो के माध्यम से पार्टी ने बताया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया है. अब आज ‘बिहार में ई बा’ ट्वीटर के टॉप ट्रेंड में आ गया. सोशल मीडिया यूजर अपने-अपने तरीके से इस पर कमेंट कर रहे हैं. आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाया है और हर लाइन के बाद ई बा जो कि भोजपुरी शब्द है को जोडा गया है. बताया जाता है कि सबसे पहले अभिनेता मनोज वाजपेयी ने 'बम्बई में का बा' का एक रैप सांग आधारित वीडियो बनाया था.

कोरोना काल में तैयार इस गाने को अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा-सुना है. इसी की तर्ज पर बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौड ने एक रैप सांग तैयार किया है, जिसमें बिहार में का बा कहते हुए यहां की व्यवस्थाओं पर तंज कसा गया है. नेहा ने अपने गाने में पिछले 30 वर्षों के राजकाज पर तंज कसा है. नेहा के इस वीडियो को अब तक छह लाख से अधिक लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं. इसी वीडियो की तर्ज पर विपक्ष ने सरकार से पोस्टर लगाकर पूछा था कि बिहार में का बा जिसका जवाब भाजपा ई बा के रूप में दे रही है.

फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, वाट्सअप ग्रुप पर एक साथ लॉन्च किया गया

आज इस वीडियो को एक साथ सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, वाट्सअप ग्रुप पर एक साथ लॉन्च किया गया है. जिसे तेजी से पार्टी के नेता द्वारा शेयर किया जा रहा है. इस बारे में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संसोजक ने बताया कि चुनाव में विपक्ष को जवाब देने के लिए यह वीडियो बनाया गया है और इसे बिहार के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. वीडियो लॉन्च होते ही ये तेजी से शेयर हो रहा है. 

यहां बता दें कि पिछले दिनों विपक्षी दल ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक पोस्टर लगाया था. उसमें मात्र एक वाक्य लिखा था, ‘बिहार में का बा.’ पोस्टर में सरकार को कठघरे में खडा करने वाली कुछ तस्वीरें भी थीं. उसी पोस्टर के बाद भाजपा ने इसका जवाब देने का निर्णय लिया. वीडियो बनाने के लिए बिहार भाजपा कई दिनों से इस पर काम कर रही थी. अब वीडियो को लांच किया गया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूमुकेश सहनीजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन