लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: भाजपा के बाद JDU एक्शन में, विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान सहित 15 नेता बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2020 21:05 IST

विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ रणविजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, कंचन कुमारी गुप्ता, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार युवा जदयू, तजम्मूल खान, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह यादव, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे15 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. भाजपा से बगावत करके लोजपा समेत अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले 9 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. भाजपा ने सभी नौ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दल जदयू ने एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे अपने 15 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जदयू के महासचिव नवीन आर्या ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. 

इन नेताओं में वर्तमान विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ रणविजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, कंचन कुमारी गुप्ता, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार युवा जदयू, तजम्मूल खान, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह यादव, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं.

यहां बता दें कि सोमवार को भाजपा से बगावत करके लोजपा समेत अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले 9 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी जैसे जाने-माने नाम भी शामिल हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इनके चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी की छवि खराब हो रही है.

हालांकि भाजपा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जो कोई भी दूसरे दल से चुनाव लड़ रहे हैं, वे नाम वापसी के अंतिम दिन तक अपना नामांकन वापस ले लें. ऐसा नहीं होने पर पार्टी की ओर से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सोमवार को पहले चरण के लिए नाम वापसी की तिथि समाप्त हो गई, लेकिन इन 9 में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया. इसे देखते हुए भाजपा ने सभी नौ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया