लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में, कहा-बिहारी बिहार छोड़कर क्यों जाए, यह सही नहीं

By भाषा | Updated: October 9, 2020 15:09 IST

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 29 वर्ष की श्रेयसी को भाजपा ने जमुई विधानसभा से टिकट दिया है। बिहार में 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चुनाव होने हैं। श्रेयसी ने कहा,‘‘बिहारी बिहार छोड़कर क्यों जाए और दूसरी जगह दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह क्यो रहे। यह सही नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश में भरोसा बहाल करने का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं।जब आप राजनीति की बात करते हैं तो विकास की बात होनी चाहिये। सिर्फ मूलभूत ढांचा ही नहीं बल्कि बहुआयामी विकास।हम बिहार में नौकरी के मौके क्यो नहीं पैदा करते ताकि हमारे लोग अपने परिवार के साथ यहीं गरिमामय जीवन जी सकें।

नई दिल्लीः निशानेबाजी रेंज से राजनीति के मैदान में उतरी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह बिहार के लोगों का आजीविका के लिये पलायन रोकने और उनका प्रदेश में भरोसा बहाल करने का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 29 वर्ष की श्रेयसी को भाजपा ने जमुई विधानसभा से टिकट दिया है। बिहार में 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चुनाव होने हैं। श्रेयसी ने कहा,‘‘बिहारी बिहार छोड़कर क्यों जाए और दूसरी जगह दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह क्यो रहे। यह सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘जब आप राजनीति की बात करते हैं तो विकास की बात होनी चाहिये। सिर्फ मूलभूत ढांचा ही नहीं बल्कि बहुआयामी विकास।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम बिहार में नौकरी के मौके क्यो नहीं पैदा करते ताकि हमारे लोग अपने परिवार के साथ यहीं गरिमामय जीवन जी सकें।’’

कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश भर में काम कर रहे बिहारी श्रमिक अपने प्रदेश लौटे और ट्रेनें बंद होने के कारण पैदल ही निकल पड़े। बाद में विशेष ट्रेनें चलाई गई । श्रेयसी ने कहा कि वह बिहार में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान का चेहरा बनना चाहती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी ने उम्मीद जताई कि वह प्रदेश में रोजगार के अवसर मुहैया कराने में मदद कर सकेंगी।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीतने वाली इस निशानेबाज ने कहा कि उनका हमेशा से राजनीति के प्रति झुकाव रहा है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 2009 से अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार करती आई हूं । फिर 2010 , 2014 और 2019 में अपनी मां के लिये चुनाव प्रचार किया।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने जिस तरह सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी समस्यायें साझा की, इसने उन्हें राजनीति में उतरने के लिये प्रेरित किया।

उन्होंने हालांकि कहा कि समय मिलने पर वह निशानेबाजी भी जारी रखेंगी। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं निशानेबाजी जारी रखूंगी। यही वजह है कि मैने लोकसभा की बजाय विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। विधानसभा क्षेत्र लोकसभा की तुलना में छोटा होता है। खेल और संस्कृति मेरी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और मेरा काम उन्हें मंच प्रदान करना होगा।’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डापटनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया