लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: कुल 243 MLA, 160 करोड़पति, राजद और जदयू में 51-51 विधायक, धनबल में पूनम देवी सबसे आगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 18:48 IST

बिहार की राजनीति में धनबल एक टॉनिक भी काम करता है. तभी यहां करोड़पति विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. वर्तमान में बिहार के कुल 243 विधायकों में 160 विधायक करोड़पति हैं. इसका खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में हुआ है. 

Open in App
ठळक मुद्देएसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 243 विधायकों में से 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाडेट के विधायक करोड़पति हैं. दो ऐसे भी विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही है. इस दौरान धनबल का भी खुलासा होता जा रहा है.

वैसे भी बिहार की राजनीति में धनबल एक टॉनिक भी काम करता है. तभी यहां करोड़पति विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. वर्तमान में बिहार के कुल 243 विधायकों में 160 विधायक करोड़पति हैं. इसका खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में हुआ है. 

बिहार चुनाव के पहले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 243 विधायकों में से 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाडेट के विधायक करोड़पति हैं. दो पार्टियों के 51-51 विधायक करोड़पति हैं. इसमें दो ऐसे भी विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है.

खगड़िया सीट से जदयू की विधायक पूनम देवी बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं, उनके पास 41 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है. पूनम देवी 2 बार से लगातार चुनाव जीत रहीं और जदयू ने इस बार भी भरोसा जताया है.

वह खगड़िया सीट से इस बार भी मैदान में हैं. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार 2015 विधानसभा चुनाव में पूनम यादव की तरफ से जो चुनावी हलफनामा के आधार पर वह बिहार की सबसे अमीर विधायक हैं.

पूनम यादव के पास कुल 41 करोड़ 34 लाख 45 हजार 969 रुपये की संपत्ति है. 2010 से 2015 के बीच उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है. 2010 में इनके पास कुल संपत्ति 1 करोड 87 लाख 71 हजार 624 रुपये की थी. यहां यह भी बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल हलफनामे के मुताबिक पीएम मोदी की चल-अचल संपत्ति 2.51 करोड़ रुपये है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी