लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Election: नीतीश कुमार के 8-9 बच्चों वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2020 12:59 IST

Bihar Election: बिहार में अब वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही व्यक्तिगत हमले शुरू हो गए हैं। नीतीश कुमार ने तंज कसा कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। इस बयान पर तेजस्वी यादव ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी का जवाब- मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूंचिराग पासवान ने भी की नीतीश के बयान की आलोचना, कहा- ऐसी बयानबाजी करते हुए शर्म आनी चाहिए

पटना: बिहार में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का हमला तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं. बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं. मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है. ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान को लालू यादव पर तंज माना जा रहा है. इसके बाद तेजस्वी यादव ने इस बयान पर ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है. नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लालू परिवार पर इशारों में व्यक्तिगत टिप्पणी से तेजस्वी यादव नाराज हैं. 

उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने इस तरह के बयान देकर महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ की है और मेरी मां की मर्यादा को ठेस पहुंचाया है. उन्होंने मेरी मां राबडी देवी की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है. वहीं, इस मुद्दे पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है. 

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार को इस तरह की बयानबाजी करते हुए शर्म आनी चाहिए. रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पारिवारिक मामले पर टिप्पणी चुनाव प्रचार के दौरान नहीं किया जाना चाहिए. बातचीत विमर्श का स्तर बना रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा है कि ये वहीं नीतीश कुमार हैं कि दूसरे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवचिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया