लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: लालू के 'बलि पूजन' पर बवाल, सुशील मोदी बोले- 'तीन साल पहले मुझे मारने के लिए करा चुके हैं तांत्रिक अनुष्ठान'

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2020 12:08 IST

सुशील कुमार मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर लालू यादव को अंधविश्वासी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर ये आरोप लगाया है कि लालू तीन साल पहले उन्हें मारने के लिए भी तांत्रिक अनुष्ठान कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार मोदी ने लालू को बताया अंधविश्वासी, कहा- लालू को जनता पर नहीं तांत्रिकों पर भरोसासुशील मोदी ने कहा कि तीन साल पहले लालू उन्हें भी मारने के लिए एक तांत्रिक अनुष्ठान करा चुके हैं

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के 'बलि पूजन' को लेकर आई मीडिया में रिपोर्ट्स पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू यादव ने तीन साल पहले उन्हें मारने के लिए भी तांत्रिक अनुष्ठान कराया था।

इसके अलावा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर ये बताने की कोशिश की लालू यादव अंधश्रद्धा में भरोसा करते हैं। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, 'लालू प्रसाद इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक के कहने पर सफेद कुर्ता पहनना छोड़ा, बल्कि तांत्रिक शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया। उसी तांत्रिक ने विंध्याचल धाम( मिर्जापुर) में लालू प्रसाद से तांत्रिक पूजा करायी थी। वे तीन साल पहले मुझे मारने के लिए भी तंत्रिक अनुष्ठान करा चुके हैं।'

साथ ही सुशील मोदी ने लिखा, '2009 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने तारेगना पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब ग्रहण के समय बिस्कुट खा लिये, तब अंधविश्वासी लालू प्रसाद ने कहा था कि इससे अकाल पड़ेगा। इसके विपरीत बिहार में एनडीए शासन के दौरान कृषि पैदावार बढ़ी।'

सुशील मोदी यही नहीं रूके और लिखा, '2005 में जब जनता ने लालू-राबड़ी के कुशासन को खारिज कर दिया, तब लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ने में डेढ़ महीने लगा दिये थे और बाद में कहा कि वे आवास की दीवार में ऐसी तंत्रसिद्ध पुड़िया रख आये हैं कि अब कोई वहां नहीं टिक पाएगा। उसी आवास में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से बिहार की सेवा कर रहे हैं और राज्य विकास की मंजिलें तय कर रहा है।'

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को जनता पर भरोसा नहीं, इसलिए वे तंत्र-मंत्र, पशुबलि और प्रेत साधना जैसे कर्मकांड कराते रहे। इसके बावजूद वे न जेल जाने से बचे, न सत्ता बचा पाये। वे अभी 14 साल जेल में ही काट सकते हैं।

नवरात्रि में लालू कर रहे हैं बलि पूजन!

दरअसल, पूरा विवाद उन तस्वीरों के बाद शुरू हुआ है जिसमें एक शख्स दो बकरों के साथ रांची के रिम्स स्थित बंगले में जाता नजर आ रहा है, जहां लालू अभी सजा काट रहे हैं। जेल के बदले रांची के रिम्स में स्थित 1 केली बंगले में अपनी सजा काट रहे हैं। 

खराब स्वास्थ्य के कारण वे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती थे। बाद में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें रिम्स निदेशक के 1 केली बंगले में शिफ्ट कर दिया गया। इसे लेकर झारखंड में बीजेपी और विपक्ष की पार्टियों की ओर से कई तरह के सवाल भी उठाए जाते रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालू यादव कुल तीन बकरों की बलि चढ़ाने वाले हैं। इसमें पहले बकरे की बलि बिहार में एनडीए को हराने के लिए है। दूसरी बलि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा और तीसरी बलि उनकी खुद की जेल से रिहाई के लिए है। 

इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अमूमन धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र की नवमी को देवी से मन की मुराद मांगने और पूरी होने पर बलि देकर माता की पूजा की जाती है। लालू के कथित तौर पर बलि पूजन करने की बात सामने आने के बाद बीजेपी ने सवाल उठाए हैं और पूछा है कि जेल में ऐसी प्रथाओं की अनुमति दी जाती है क्या?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लालू प्रसाद यादवसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया